Fighter Trailer: बॉलीवुड कलाकार ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण की मच अवेटेड फिल्म फाइटर का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने फाइटर फिल्म का काफी समय पहले ही ऐलान कर दिया था। बीते दिनों फिल्म से कलाकारों का पहला लुक और टीजर भी रिलीज किया था। जिसे देखने के बाद फैंस को फिल्म की रिलीज का इंतजार था। हालांकि अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है।
15 जनवरी को रिलीज होगा Fighter Trailer
जी हां आपको बता दें कि ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है। खबरों में बताया जा रहा है कि, 15 जनवरी 2024 को फाइटर का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। खुद अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है और इसी के साथ अपने फैंस को जानकारी दी है कि फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर इसी 15 जनवरी को रिलीज होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये ट्रेलर एक अनूठी प्रचार रणनीति के तहत जारी किया जाएगा, जो कि भारत के सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित होगा। Fighter: Deepika Padukone और Hrithik Roshan के चाहने वालों के लिए आई ये अच्छी खबरHrithik Roshan ने दी जानकारी
अभिनेता ने तारीख के साथ समय भी बताया है, ये ट्रेलर 15 जनवरी को 12 बजे रिलीज होगा। इसी के साथ ऋतिक रोशन ने सभी कलाकारों के पहले लुक का भी खुलासा किया है। अभिनेता के इस पोस्ट पर लोग फिल्म को लेकर अपना अपना उत्साह जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि वो काफी समय से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन के इस पोस्ट पर अब तक ढेर सारे कमेंट्स और लाइक्स आ चुके हैं। अभिनेता द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को आप खुद यहां पर देख सकते हैं।अगर हम बात करें फिल्म फाइटर की तो ये इसी 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में लीड रोल में ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण में नजर आने वाले हैं। बता दें कि ये पहली बार होगा जब ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण एक साथ किसी फिल्म में काम करने वाले हैं। फाइटर फिल्म बॉलीवुड की एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म है। जिसमें कलाकारों का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं जो इससे पहले कई एक्शन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)Ready to drop. #FighterTrailer on 15th January, 12:00 PM IST. #Fighter Forever ??#FighterOn25thJan releasing worldwide. Experience on the big screen in IMAX 3D. pic.twitter.com/rNnGV382lZ
— Hrithik Roshan (@iHrithik) January 13, 2024