बर्थडे स्पेशलः पहली फिल्म के बाद ही ऋतिक ने सुजैन से की थी शादी, ऐसी थी इनकी लव स्टोरी

63

 

नई दिल्लीः ऋतिक रोशन के लुक्स और जबरदस्त एक्टिंग की हर कोई प्रशंसा करता है। ऋतिक रोशन आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 10 जनवरी 1974 को हुआ था। आज भी 47 साल की उम्र में भी ऋतिक काफी खूबसूरत लगते है और लड़कियां तो उनके लुक्स की दीवानी हैं।

ऋतिक ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से की थी। जिसमें उनके साथ अमीषा पटेल दिखीं थी। अमीषा पटेल ने भी इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद ऋतिक रोशन ने पीछे पलट कर नही देखा। ऋतिक के पहली फिल्म के रिलीज होने के बाद ही सुजैन खान से शादी कर ली थी और शादी के 14 साल बाद इस कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया था। इस बात से उनके फैंस काफी हैरान हुए थे क्योंकि ऋतिक और सुजैन एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे और उन्होंने लव मैरिज की थी।

दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत एक ट्रैफिक सिग्नल से हुई थी। दोनों ही अपनी कार में बैठे थे और जाम में फंसे थे। ऋतिक को सुजैन को देखते ही उनसे प्यार हो गया था। दो साल डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली। हालांकि 14 साल बाद इस रिश्ते का अंत हो गया। कहा जाता है कि सुजैन अर्जुन रामपाल के करीब आने लगी थीं इसलिए दोनों का तलाक हुआ। वहीं यह भी सुनने को मिलता है कि फिल्म ‘काइट्स’ के दौरान ऋतिक और बारबरा मोरी की बीच बढ़ी नजदीकियां भी दोनों के बीच दूरियों का कारण बनीं।

यह भी पढ़ेंः-शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अलग हुईं शिवांगी जोशी, शेयर किया वीडियो

इस तलाक के बाद ऋतिक ने सुजैन को एलिमनी के तौर पर करीब 380 करोड़ रुपये दिए थे। आज ऋतिक और सुजैन एक दूसरे से अलग जरूर हो चुके है, लेकिन उनकी दोस्ती आज भी बरकरार है। दोनों अपने बच्चो की परवरिश बड़ी ही समझदारी के साथ करते हैं। इतना ही नहीं कईं मौकों पर ऋतिक और सुजैन को बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करते देखा गया है।