प्रदेश दिल्ली क्राइम

लॉकडाउन खुलते ही खोला हुक्का बार, मालिक समेत 11 गिरफ्तार

hukka bar

नई दिल्लीः लॉकडाउन खुलते ही दिल्ली में गैरकानूनी तरीके से चल रहे हुक्का बार मे युवा हवा में धुआं के छल्ले उड़ाने शुरू कर दिए हैं। जिनको चलाने वाले भी जल्द से जल्द मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर मे लगे हुए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए रोहिणी जिले के प्रशांत विहार थाना पुलिस ने बीती रात एक ऐसे ही हुक्का बार पर छापेमारी कर मालिक, मैनेजर समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया।

मालिक की पहचान रोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर से पांच हुक्का व उसमे डलने वाला अन्य नशीला पदार्थ आदी सामान जब्त किया है। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी जब्त किया है।

डीसीपी प्रणव तयाल ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि एसीपी आरती शर्मा की देखरेख में एसएचओ प्रवीण कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम इलाके में गैरकानूनी चीजों पर नजर बनाये हुए थी। लॉकडाउन खुलने पर पुलिस की सबसे ज्यादा बार और हुक्का बार पर नजर थी।

यह भी पढ़ेंः-सीएम शिवराज ने गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के चरणों में अर्पित किये श्रद्धासुमन

बीती रात को सीआईए बार, दुकान संख्या- 306, नॉर्थ एक्स मॉल, सेक्टर-9 रोहिणी में चल रहे हुक्का बार के बारे में सूचना मिली। जिसको किराये पर रोहित नामक युवक ने लिया हुआ था। रोहित ने बीती रात ही हुक्का बार खोला था। जिसके बारे में पुलिस को पता चला कि रोहित गैरकानूनी तरीके से हुक्का बार चला रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर, मालिक, मैनेजर समेत 11 लोगों को मौके पर से ही गिरफ्तार कर लिया।