Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

सफेद बालों से हैं परेशान तो यह घरेलू उपाय करेंगे इस समस्या का निदान

नई दिल्लीः युवक हो या युवतियां हर किसी को अपने बालों से काफी लगाव होता है। यही कारण है कि हर कोई अपने बालों का खास ख्याल रखता है, मगर आजकल की बिगड़ी लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद हो रहे हैं। कई लड़के-लड़कियों के बाल तो 22-25 साल की उम्र में ही सफेद हो जाते हैं। जब शरीर में मेमामाइन प्रोडक्शन कम हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में बाल सफेद होने लगते हैं। अपने बालों की सफेदी को दूर करने के लिए इसलिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। इस चक्कर में लोग कई तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, जो फायदा पहुंचाने की वजाय सेहत के लिए और हानिकारक साबित होते हैं। उनके इस्तेमाल से बाल रूखे और कड़े होते हैं। बाल सफेद होने की स्थिति में डॉक्टर सबसे पहले हेल्दी डाइट लेने की सलाह देते हैं। बहुत से लोग बाल सफेद होने पर तरह-तरह हेयर कलर्स ट्राई करने लगते हैं, लेकिन इस कारण बाल और ज्यादा डैमेज होने लगते हैं। आप हेयर कलर यूज करने के बजाय नेचुरल तरीके से सफेद बालों को काला कर सकते हैं। हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताते हैं, जिसे फॉलो करके आप आसानी से कुछ ही दिनों में बाल सफेद होने की इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

कलौंजी और ऑलिव ऑयल का करें इस्तेमाल
समय से पहले बाल सफेद होने पर की आप कलौंजी का तेल और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों तेल के मिश्रण का इस्तेमाल करने से बाल सफेद होने की परेशानी दूर हो जाएगी। दोनों तेल के मिश्रण को बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच कलौंजी का तेल लें और उसमें ऑलिव ऑयल मिलाएं। अब दोनों को अच्छी तरह इसे मिक्स करें और बालों की जड़ों से फुल लेंथ तक लगाएं। इसे 2 से 3 घंटे लगाए रखें और फिर बालों को शैंपू कर लें।

बालों में लगाएं मेहंदी और नारियल तेल
सफेद बाल की परेशानी को दूर करने के लिए आप मेहंदी और नारियल तेल के मिश्रण को को लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मेहंदी की कुछ पत्तियां लें और दो से तीन दिन इसे सूखा दें। इसके बाद आधा कप नारियल तेल लें और उसमें मेंहदी की पत्तियों को डालकर उबालें। जब मेंहदी का रंग इसमें दिखने लगे तो गैस बंद कर दें। इसके बाद तेल को थोड़ा ठंडा होने दें। अब इस तेल को बाल व सिर पर लगाएं और अच्छी तरह से मालिश करें। इसके दो घंटे बाद बाल धो लें। इस तेल का 7 से 8 बार इस्तेमाल करें। कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।

ये भी पढ़ें..IND vs SL: सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंची...

आंवला और नारियल तेल का करें इस्तेमाल
आंवला बालों के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसके साथ नारियल भी बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप सफेद बाल की समस्या से परेशान हैं तो उसे दूर करने के लिए आंवले को नारियल तेल के साथ मिक्स करके लगाएं। इसके लिए सबसे पहले 4 चम्मच नारियल तेल और 2 चम्मच आंवला का पाउडर लें और मिक्स कर दें। इसके बाद तेल को थोड़ा गर्म करके इसे छोड़ दें। जब तेल ठंडा हो जाएं, तो इसे बालों पर अच्छी तरह से लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर बालों को साफ कर लें। इस नुस्खे को कम से कम 4 से 5 बार अपनाएं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…