Thursday, March 13, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडDehradun Road Accident : देहरादून में तेज रफ्तार का कहर , मर्सिडीज...

Dehradun Road Accident : देहरादून में तेज रफ्तार का कहर , मर्सिडीज कार की टक्कर से 4 लोगों की मौत

Dehradun Road Accident : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में उत्तरांचल अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने पैदल जा रहे चार मजदूरों और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार चालक फरार है।

मर्सिडीज कार चालक ने मारी टक्कर      

बताया गया है कि, बुधवार देर रात चंडीगढ़ नंबर की एक मर्सिडीज कार के चालक ने तेज और खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाते हुए पैदल जा रहे चार मजदूरों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मंसाराम (30 ), रंजीत (35 ) और दो अन्य अज्ञात की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के अध्योध्या जिले के बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः- योगी सरकार का बड़ा तोहफा, Holi पर 1.86 करोड़ को मिली रसाई गैस सब्सिडी

पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा     

टाक लोगों को टक्कर मारने के बाद कार ने एक स्कूटी को भी टक्कर मारी। स्कूटी सवार धनीराम और मोहम्मद शाकिब दोनों निवासी बिहार, घायल हो गए। उनका दून राजकीय चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें