Haridwar: मानसून से पहले सरकार ने कसी कमर, बाढ़ नियंत्रण को लेकर किया समीक्षा बैठक

0
5
government-geared-before-monsoon

Haridwar: कैबिनेट मंत्री Satpal Maharaj  ने गुरुवार को CCR सभागार में बाढ़ नियंत्रण के लिए चल रही तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, कोई भी भू-भाग जलमग्न न हो इसलिए मैदानी क्षेत्रों में पानी निकासी के लिए पम्प की व्यवस्थाएं की जाएंगी साथ ही भू-कटाव रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षात्मक दृष्टि से कट्टों में रेत भरकर रखा जायेगा।

कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी 

साथ ही कैबिनेट मंत्री Satpal Maharaj ने कहा कि, मानसून शुरू होने वाला है। जिसको देखते हुए बाढ़ नियंत्रण एवं भू-कटाव रोकने के लिए विस्तृत अध्ययन करते हुए नदियों को चैनलाइज किया जाए और चैनलाइज से सम्बन्धित फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी बनाकर रिकार्ड में रखी जाये, ताकि कोई भी व्यक्ति चैनलाजेशन के विरुद्ध न्यायालय जाता है तो रिकॉर्ड प्रस्तुत किया जा सके।

जलभराव नियंत्रण को लेकर दिए निर्देश 

वहीं इस दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि, मां गंगा की धारा को चण्डी घाट के पास चैनलाइज करने के लिए विशेष सावधानी बरतते हुए ड्रोन से फोटो व वीडियोग्राफी कराते हुए साइंटिफिक प्रस्ताव तैयार किया जाए। और विभिन्न नदियों, झीलों और डैम पर बनें गेट्स को चेक कर लिया जाए, ताकि जलस्तर बढ़ने पर उन्हें खोलने में किसी भी तरह की कोई समस्या न हो। उन्होंने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि, विकसित देशों की पानी निकासी की आधुनिकतम तकनीकियों का अध्ययन किया जाए और नवीनत तकनीकियों से अपडेट रहा जाए।

ये भी पढ़ें: CM यादव ने किया साढ़े पांच करोड़ पौधे लगाने का एलान, विशेष अभियान चलाकर होगा वृक्षारोपण 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी 

बता दें, बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने हरिद्वार सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर जल भराव के कारण एवं उनके निवारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जल भराव की स्थिति से निजात के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)