मध्य प्रदेश Featured राजनीति

Gwalior: सड़क पर आई कांग्रेस की गुटबाजी, पूर्व मंत्री के सामने भिड़े युवा कार्यकर्ता, खूब चले लाठी-डंडे

mp-congress ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में कांग्रेस के दो गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया और लाठी-डंडों का भी जमकर इस्तेमाल हुआ। दोनों गुट पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के स्वागत के लिए जमा हुए थे। इस घटना पर भाजपा ने जमकर तंज कसा है। मामला बुधवार का है, जब जयवर्धन सिंह ग्वालियर पहुंचे। पूर्व मंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए थे। इसमें कांग्रेस नेता संजय यादव और पार्षद मतु यादव के समर्थक शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे।

जमकर चले लाठी-डंडें

इसी बीच दोनों गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। रेलवे स्टेशन पर दो गुटों में विवाद हो गया और फिर मारपीट होने लगी। वहां किसी तरह मामला शांत कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, जयवर्धन सिंह बाद में एक होटल पहुंचे। वहां भी दोनों गुटों के कार्यकर्ता जुट गये और मतु यादव के समर्थकों ने संजय यादव के समर्थकों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। संजय यादव के समर्थकों ने भी मारपीट शुरू कर दी। ये भी पढ़ें..UP Weather Update: सावन आते ही जमकर बरसे मेघ, यूपी के 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट पूर्व मंत्री लाखन सिंह और पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं को समझाया बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा- ग्वालियर (Gwalior) में दिखे कांग्रेसी संस्कार, बेहद शर्मनाक। कमलनाथ गुट और दिग्विजय सिंह गुट के नेता आपस में भिड़े। पूर्व मंत्री के साथ गाली-गलौज, हथियार निकले, लाठी-हॉकी निकली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह भी मौके पर मौजूद। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)