Home अन्य Guddu Kaleem Shoot : दबंगों के हौसले हुए बुलंद, पूर्व पार्षद की...

Guddu Kaleem Shoot : दबंगों के हौसले हुए बुलंद, पूर्व पार्षद की गोली मारकर की हत्या

ex-corporator-shot-dead-in-ujjain-wife-detained-land-dispute-2024

Guddu Kaleem Shoot : उज्जैन में कांग्रेस के पूर्व पार्षद हाजी गुडडू कलीम की सुबह 5 बजे घर मे घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, 4 अक्टूबर को ही उन पर फायरिंग की गई थी जिसके बाद उन्होंने नाले में कूदकर जान बचाई थी।

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम 

नीलगंगा थाना पुलिस मृतक के मामा की सूचना पर वजीर पार्क कॉलोनी पहुंची। शव जब्त कर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचवाया। मौके पर परिजनों द्वारा गुड्डू की पूर्व पत्नी और दो बेटों पर हत्या की बात पुलिस को कुछ लोगों ने कही। हालांकि, पुलिस ने अभी इस पर अधिकृत टिप्पणी नहीं कि है। पुलिस को जानकारी मिली है कि परिवार में संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

ये भी पढ़ें: Pune Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

बीते 4 अक्टूबर को भी किया गया था हमला  

उसी विवाद में 4 अक्टूबर को गुड्डू पर सुबह 6 बजे घर से निकलते समय कार सवार युवक में फायर करके हमला किया था। गुड्डू ने उस समय नाले में कूदकर जान बचाई थी, जिसमे उनकी हाथ की हड्डी में फ्रेक्चर हो गया था। बता दें वो कॉलोनाईजर, होटल मालिक थे। एक समय पुलिस थाने के हिस्ट्रीशीटर भी रहे।

Guddu Kaleem Murder, क्या थी हत्या की वजह?  

हालांकि, उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन पुलिस को जब पता चला तो पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए (FIR) दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि, जमीनी विवाद को लेकर हत्या की गई। वहीं जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि, गुड्डू ने पिछले 12 सालों से तीनों को संपत्ति से बेदखल कर रखा था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

 
Exit mobile version