Home मध्य प्रदेश Khajuraho News : नौ साल की बच्ची को कुएं में गिराकर फेंका...

Khajuraho News : नौ साल की बच्ची को कुएं में गिराकर फेंका पत्थर, बच्ची की दर्दनाक मौत

khajuraho-news

Khajuraho News : खजुराहो में एक युवक ने 9 साल की बच्ची को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद ऊपर से पत्थर भी फेंके जिससे बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, बच्ची अपने बड़े भाई के साथ मंदिर जा रही थी। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कुएं से निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, मृतक बच्ची का नाम मोहिनी श्रीवास उम्र 9 वर्ष पुत्री मनोज श्रीवास है। वह चौथी क्लास में पढ़ती थी। अपने दादा दादी और चाचा के साथ ग्राम देवकुलिया में रहती थी। बच्ची के परिजन दिल्ली में मजदूरी करते हैं। आरोपित गोवर्धन पटेल इसी गांव का रहने वाला है।

बता दें, वारदात के समय मोहिनी का 10 साल का फुफेरा भाई भी मौजूद था। बच्चे ने बताया कि रात में हम मंदिर जा रहे थे। हम कुएं के पास पहुंचे, जहां आरोपी गोवर्धन पटेल पीछे छिपा बैठा था। उसने बहन का हाथ पकड़ा और उसे कुएं में धक्का दे दिया। मैंने शोर मचाया, तो उसने मुझ पर पत्थर फेंके। मेरे हाथ में भी चोट आई है। कुएं में गिरी बहन चिल्लाई तो आरोपी ने ऊपर से पत्थर मारे। उसका सिर फट गया। मोहिनी की मां माया ने बताया कि, बेटी पूजा करने के लिए मंदिर गई थी। तभी गांव के ही गोवर्धन ने उसे कुएं में धक्का दे दिया। ऊपर से तब तक पत्थर फेंके, जब तक मर नहीं गई। साथ में ननद का लड़का भी था। वह भाग गया, लेकिन बच्ची की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : पुलिस जवान ले रहे स्पेशल कमांडो की ट्रेनिंग, साइबर ठगों को देंगे मुंहतोड़ जवाब

SDOP सलिल शर्मा ने दी जानकारी

खजुराहो SDOP सलिल शर्मा ने बताया कि, अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि बच्ची ने आरोपी को कभी किसी बात पर चिढ़ाया था। इसी बात से आरोपी नाराज था। देर रात आरोपी गोवर्धन पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। वह खेत में छिपा बैठा था। बच्ची के छोटे भाई का भी मेडिकल कराया गया है। बच्ची के परिजन और आरोपी के बयान लिए जा रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version