Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशव्यापारियों की सुरक्षा की गारंटी है बीजेपी सरकारः रविंद्र जायसवाल

व्यापारियों की सुरक्षा की गारंटी है बीजेपी सरकारः रविंद्र जायसवाल

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश की BJP सरकार उद्योग को बढ़ावा दे रही है और बड़े उद्योगपति उत्तर प्रदेश में निवेश कर रहे हैं। क्योंकि मोदी और योगी व्यापारियों की सुरक्षा की गारंटी बन गये हैं। जिसके कारण आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का कारोबार विश्व अर्थव्यवस्था में पांचवें स्थान पर स्थापित हो गया है। ये बातें रविवार को प्रदेश सरकार के मंत्री रवीन्द्र जयसवाल ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ एवं केन्द्रीय व्यापार मंडल प्रयागराज के सभी व्यापार मंडलों के संयुक्त तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज स्थित प्रीतम दास सभागार के प्रांगण में एक विशाल व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।

पहले यूपी में था गुंडो का राज

उन्होंने कहा कि व्यापारी समुदाय भारतीय अर्थव्यवस्था का स्वतंत्रता सेनानी है। देश की आजादी में व्यापारी वर्ग ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। अंग्रेज इस देश में व्यापार करने आये थे और उन्होंने हमारी सोच तथा परिवारवाद एवं वंशवाद की व्यवस्था के कारण हमें अपना गुलाम बना लिया। कहा गया कि भारतीयों को बिजनेस करना नहीं आता। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में सपा सरकार में गुंडो का राज था और व्यापारी डरकर काम कर रहे थे। लेकिन आज व्यापारी निर्भरता के साथ देश और प्रदेश में व्यापार कर रहे हैं।

मंत्री ने आगे कहा कि व्यवसायियों को उद्योगों के विस्तार के लिए देश और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ उठाना चाहिए और व्यवसाय जगत को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज कारोबारियों के दम पर हमारी ग्रोथ बढ़ी है। लोकतंत्र में सबसे बड़ी भूमिका व्यापारियों की होती है। तो आपको तय करना होगा कि आपका राजा कौन बनेगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी भारत के नेता हैं।

यह भी पढ़ेंः-सीएम भगवंत मान बोले, छात्रों के सपनों को पंख देंगे स्कूल ऑफ एमिनेंस

जिन्होंने पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति और भारतीय व्यापारियों का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। इसलिए हमें एक हाथ से बिजनेस करना है, परिवार चलाना है और दूसरे हाथ से देश चलाने के लिए तीसरी बार मोदी सरकार बनानी है। पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि भारत की विकास रथ यात्रा में व्यापारियों की अग्रणी भूमिका रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की नई परिभाषा लिखी है जो आज पूरी दुनिया के सामने दिख रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें