Gold Rate Today 24 April 2023: सोना हुआ सस्ता, जान लें आज का रेट

0
33

gold-rate-today

नई दिल्लीः अगर आप सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। आज यानी सोमवार को सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। ग्लोबल बाजार का असर सोने-चांदी के भावों में भी देखने को मिल रहा है। तो अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं या फिर गोल्ड ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं, तो एक बार आज के रेट जरूर जान लें।

24 कैरेट सोने का भाव –

बता दें कि ये गोल्ड रेट इंडस्ट्री के स्टैंडर्ड के अनुसार दिए गए हैं। आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का मूल्य 60,100 रुपये है, जबकि रविवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 60,190 रुपये था।

22 कैरेट सोने का भाव –

आपको बता दें कि आज यानी सोमवार को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का मूल्य 55,050 रुपये है। वहीं, बीते रविवार को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 55,140 रुपये था।

इन शहरों में सोने का रेट –

gold-rate

सोने का रेट देश के अलग-अलग शहरों मे अलग-अलग है। मांग, ट्रांसपोर्ट काॅस्ट, टैक्स व मेकिंग चार्ज जैसे कई कारणों से पीली धातु का भाव चढ़ता व गिरता है। वहीं, बड़े शहरों की बात करें तो आज 24 अप्रैल 2023 को अहमदाबाद शहर में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 60,760, लखनऊ में 60,860, चेन्नई में 52,285 और मुंबई में 60,710 है।

सोने के कैरेट में अंतर –

सोना 24,23,22,21,18,17,14,12,10 व 9 कैरेट में उपलब्ध रहता है। अलग-अलग शहरों में इनके भाव में फर्क होता है। कैरेट से ही सोने की शुद्धता की पहचान की जाती है। उदाहरण के लिए, 24 कैरेट सोना बिल्कुल शुद्ध होता है। 24 कैरेट सोना बहुत लचीला होता है, जिसकी वजह से 24 कैरेट ज्वेलरी को आसानी से मोड़ा जा सकता है। वहीं, इसे मजबूत बनाने के लिए इसमें अन्य धातु मिलाए जाते हैं।

22 कैरेट सोने में 22 प्रतिशत शुद्ध सोना व बाकी 2 प्रतिशत चांदी, निकल जैसी अन्य धातुएं मिक्स की जाती हैं। 22 कैरेट सोने को आभूषणों के लिए बिल्कुल सही माना जाता है, क्योंकि ये सख्त व मजबूत हो जाते हैं। सोने में जितनी अधिक शुद्धता होगी, उसकी कीमत उतनी ही ज्यादा होगी।

ये भी पढ़ें..Share Bazaar Live: मजबूती के साथ शुरू हुआ शेयर मार्केट एक घंटे बाद हुआ सपाट

इन शहरों में आज सोने का रेट –

शहर 24 कैरेट सोने के दाम रुपये में (10 ग्राम) 22 कैरेट सोने के दाम                                                      रुपये में (10 ग्राम)
बेंगलुरु 60,760 55,700
चेन्नई 52,285 47,927
दिल्ली 60,860 55,750
हैदराबाद 60,710 55,650
लखनऊ 60,860 55,750
मुम्बई 60,710 55,650

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)