महाराष्ट्र

युवती का धर्म परिवर्तन कर किया निकाह, तीन लोगों पर केस दर्ज

religion and got married

मुंबईः छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक इंजीनियर लड़की का धर्म परिवर्तन करा कर उससे निकाह करने के आरोप में सतारा पुलिस स्टेशन में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस को दी सारी जानकारी

पुलिस के मुताबिक पीड़िता सतारा इलाके में रहती है। आरोपी ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसका जबरन धर्म परिवर्तन भी कराया गया। इसके बाद उसे काजी के पास ले जाया गया और उनके कपड़े और बाल इकट्ठे किये गये। वहां उन्हें नमाज पढ़ने के लिए भी मजबूर किया गया। बाद में आरोपी ने जबरन खाली बांड पर हस्ताक्षर करा लिया और युवती से निकाह कर ली। इसके बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। धोखाधड़ी का शिकार होने का एहसास होने पर लड़की किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली और शुक्रवार देर रात सतारा पुलिस स्टेशन पहुंची और तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

यह भी पढ़ेंः-पीएम मोदी का विपक्ष पर जोरदार प्रहार, बोले-भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए एक साथ आए है इंडी गठबंधन के नेता

पहचान छिपाकर की दोस्ती

आरोपियों की पहचान ताहेर तैयब पठान, तैय्यब शब्बीर पठान और आयशा ताना पठान के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि आरोपियों में ताहेर पठान एक बिल्डर है। उसने अपना नाम छिपाकर और खुद को अविवाहित बताकर पीड़िता से दोस्ती की थी। इस मामले में सतारा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना की आगे की जांच शुरू कर दी है। इस बीच कुछ दिन पहले सिटी चौक थाने की सीमा में शहर की दो नाबालिग छात्राओं के धर्म परिवर्तन का मामला भी सामने आया था। अब इस ताजा घटना से इलाके के लोगों में गहरा गुस्सा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)