Monday, October 7, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeआस्थाGajkesari Yoga Effects: इन राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत, जानिए कब...

Gajkesari Yoga Effects: इन राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत, जानिए कब बन रहा गजकेसरी योग

Gajkesari Yoga Effects: साल 2024 की शुरूआत हो चुकी है और इसी के साथ कई शुभ योग भी इस साल बन रहे है, जिसका फायदा लोगों को मिलेगा। इस साल का पहला गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। आगामी 18 जनवरी को गजकेसरी राजयोग बन रहा है जो 20 जनवरी को समाप्त हो रहा है। ये योग कई राशि के लोगों के लिए बेहद लाभकारी होने वाला है। बता दें कि, जब एक ही राशि में चुंद्रमा और देव गुरू बृहस्पति की युति होती है तो गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है।

18 जनवरी को चंद्रमा मेष राशि में होगा और इस राशि में गुरू पहले से ही मौजूद है। मेष में दोनों की युति 20 जनवरी को सुबह 8 बजकर 53 मिनट तक रहने वाली है। इसे शुभ फलदायी माना जाता है। बता दें कि 18 जनवरी को सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। ये योग बनने पर लोगों को गज के समान शक्ति और धन प्राप्त होता है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार गजकेसरी योग बनने से कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में —

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए ये योग काफी ज्यादा फलदायी होने वाला है, ये समय इन राशियों के लोगों के शुभ साबित होगा। आप मानसिक शांति महसूस करेंगे और कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। इसके अलावा इन राशि के लोगों को अचानक धन का लाभ भी मिलेगा, इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस योग से मेष राशि वालों के सारे रूके काम पूरे होने की संभावना है और जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली हैं।

Assam Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 12 मौतें, कई घायल

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए गजकेसरी योग कल्याणकारी होने वाला है। इन राशि के लोगों को आर्थिक पक्ष मजबूत होगा इसके अलावा आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी। नौकरी करने वालों के लिए ये योग बेहद शुभकारी होगा आपको प्रमोशन मिलने की संभावना है और वेतन में भी वृद्धि होगी। बिजनेस वालों के लिए ये मुनाफा मिलेगा, वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए परेशानियां समाप्त होगी और धन दौलत में लाभ मिलेगा। गजकेसरी योग से सिंह राशि के जातकों के नया वाहन और संपत्ति खरीदने का सपना पूरा होगा। ये योग करियर में आ रही बाधा को खत्म करके सफलता देगा। गजकेसरी योग के बनने से कर्क राशि के लोगों के अच्छे दिन की शुरुआत होगी। लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद खत्म होने की संभावना होगी और पार्टनर के साथ चल रहे मनमुटाव भी दूर हो जाएंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें