G20 Summit 2023: भारत मंडपम में पहुंचे चीनी PM समेत तमाम नेता, पीएम मोदी ने किया स्वागत

22

g20-summit 2023 day 1 new-delhi bharat mandapam joh biden pm modi

G20 Summit 2023: दिल्ली में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन का आज से आगाज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, चीन के पीएम ली कियांग, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी प्रगति मैदान में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पर पहुंच गए हैं। सभी मेहमानों का पीएम मोदी ने स्वागत किया। हालांकि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का अभी भारत पहुंचना बाकी है। वो दोपहर 12।35 बजे एयरफोर्स स्टेशन पालम पहुंचेंगे।

पीएम मोदी ने मोरक्को में आए भूकंप पर जताया दुख

जी20 शिखर सम्मेलन में अपने उद्घाटन भाषण में पीएम मोदी ने सबसे पहले मोरक्को में आए भूकंप पर दुख जताया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ढाई हजार साल पहले भारत की धरती ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया था कि मानवता का कल्याण और सुख सदैव सुनिश्चित होना चाहिए। इस संदेश को याद करके G20 की शुरुआत करें। यह वह समय है जब सदियों पुरानी चुनौतियाँ हमसे नये समाधान की मांग कर रही हैं।

ये भी पढ़ें..G20 Summit: जी20 को लेकर ये 3 अस्पताल पूरी तरह से तैयार, होटलों और ऊंची इमारतों पर सख्त पहरा

गौरतलब है कि दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों का समूह G20 आज दिल्ली में शुरू हो गया है। भारत की अध्यक्षता में जी-20 सम्मेलन के आयोजन, जिस पर दुनिया की नजर है, ने पूरे विश्व में भारत का विश्व नेता के रूप में रुतबा बढ़ाया है। जी20 सम्मेलन के माध्यम से भारत ने पूरी दुनिया को एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य का वसुधैव कुटुंबकम का मंत्र दिया है, जिसका दुनिया की महाशक्तियां खुले दिल से स्वागत कर रही हैं।

अगले दो दिनों तक दुनिया के सुपर पावर करेंगे महामंथन

दुनिया की महाशक्तियां अगले दो दिनों तक दिल्ली में महामंथन करेंगी। जी20 की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी के भाषण से होगी। बैठक का पहला सत्र सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और फिर दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 4:45 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू दुनिया भर के जी20 नेताओं को रात्रिभोज देंगे। खास बात यह है कि पीएम मोदी ब्रिटेन, जापान और इटली के प्रधानमंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)