Home बंगाल Kolkata News : सड़क दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक...

Kolkata News : सड़क दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रुप से घायल

Kolkata-road-accident

Kolkata News : पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के तामलुक में नेशनल हाईवे-116 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि, शनिवार रात हुई दुर्घटना में घायल हुए एक युवक का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर 

चार मृतकों में से तीन की पहचान प्रशांत रॉय, राजेंद्र सामंत और भास्कर मोदोक के रूप में हुई है। वहीं चौथी मृतक एक महिला है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। जानकारी देते हुए पास के लोगों ने बताया कि, तेज रफ्तार से आ रहे एक चार पहिया वाहन की विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर की वजह से वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और उसी लेन से गुजर रहे तीन साइकिल सवारों को टक्कर मारने के बाद वाहन नेशनल हाईवे के पास एक नहर में जा गिरा।

मृतकों की पहचान की गई 

बता दें, दो साइकिल सवार रॉय और सामंता तथा चार पहिया वाहन के चालक मोदोक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला उसी चार पहिया वाहन में सवार थी। तीसरा साइकिल सवार, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना में मारे गए दोनों साइकिल सवार पूर्वी मिदनापुर जिले के तामलुक के भंडारबैरिया के निवासी हैं। मृतक चालक पश्चिमी मिदनापुर जिले के घाटल का निवासी है।

ये भी पढ़ें: Mexico City Road Accident : यात्री बस के ट्रक से टकराने से 24 लोगों की मौत , हादसे में 5 गंभीर रुप से घायल

 Kolkata News : राहत बचाव कार्य में जुटी पुलिस  

शुरुआत में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, बाद में स्थानीय थाने से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य में जुट गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिन मृतकों की पहचान हो गई है उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। आस-पास के लोगों ने बताया कि, मृतक चालक और महिला यात्री के शव वाहन में फंसे हुए थे और पुलिस को शवों को वाहन से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version