प्रदेश पंजाब

भाजपा से निष्कासित पूर्व प्रदेश सचिव कथूरिया कर सकते हैं बड़ा खुलासा

6f0cf_1

करनालः कुछ महीनों पहले एक विवादित वीडियो के जरिए भाजपा के सचिव पद से निष्कासित किए गए पूर्व भाजपा नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया सोमवार को मीडिया के सामने कुछ बड़ा खुलासा कर सकते हैं। हालांकि ये साफ नहीं है कि वो क्या कहेंगे, लेकिन समझा जाता है कि उनके वायरल वीडियो को लेकर वे बयान दे सकते हैं।

वे बता सकते हैं कि किन लोगों ने उनके खिलाफ साजिश रची और पूरा मामला क्या था? इसके अलावा वे अपने अगले सियासी कदम की भी रणनीति का ऐलान कर सकते हैं। चंद्रप्रकाश कथूरिया भाजपा के पूर्व जिला प्रधान रहने के साथ-साथ पूर्व प्रदेश सचिव रह चुके है। इतना ही नहीं वे करनाल विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। पिछले दिनों उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे वे एक मकान की छत्त से नीचे गिर गए थे।

यह भी पढ़ेंः-विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा में दोनों कृषि विधेयक पास

इस वीडियो एक महिला के साथ जोड़ कर भी दिखाया गया। समझा जाता है कि कथूरिया इस वीडियो प्रकरण पर सफाई दे सकते हैं। वैसे इन दिनों वे सोशल पर कथूरिया फिर से सक्रिय हो गए हैं। वे अपने समर्थकों से भी मुलाकात कर रहे हैं। कथूरिया का निशाना अपनी ही पार्टी के कुछ लोगों पर हो सकता है। जिन लोगों के साथ उनका छत्तीस का आंकड़ा रहा है उन पर कल निशाना साधे जाने की उम्मीद है।