पूर्व प्रधान के पुत्र की नुकीले हथियार से गोदकर हत्या, पड़ोसी युवक ने दी जान से मारने की धमकी

91
murdur

लखनऊः उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के ग्राम कान्हड के पूर्व प्रधान राजसिंह के बेटे की नुकीले हथियार से गोदकर हत्या कर दी गयी। आरोप है घटना से एक दिन पूर्व झगड़ा होने पर पड़ोसी युवक ने उनको जान से मारने की धमकी दी थी। घटना का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

पूर्व प्रधान राजसिंह के बेटे 44 वर्षीय सहदेव सिंह अपनी पत्नी बबीता के साथ परिवार से अलग रहते थे। उनका कोई संतान नहीं है। बबीता पांच दिन पूर्व अपने मायके बालैनी क्षेत्र के ग्राम मवीकलां गई थी। सहदेव सिंह अपने मकान में अकेले थे। सहदेव का भतीजा राहुल उनको खाना देकर चला गया था। रविवार सुबह सहदेव सिंह सोकर नहीं उठे तो पड़ोसी वीरेंद्र ने अपने बेटे हिमांशु को उनके घर भेजा कि सहदेव सिंह को उठा दिया जाएगा, जिससे गाय को चारा डाल सकें। हिमांशु वहां पहुंचा तो चारपाई पर खून से लथपथ सहदेव सिंह का शव पड़ा देखा। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे।

यह भी पढ़ें-वेतन वृद्धि की मांग को लेकर रोडवेज के परिचालक करेंगे शक्ति…

एएसपी मनीष कुमार मिश्र व सीओ आलोक सिंह ने मौका मुआयना किया। दोघट थाना पुलिस ने सहदेव सिंह के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आनंद कुमार ने दोघट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि उनके भाई सहदेव सिंह के साथ पड़ोसी युवक रूपक शराब पीता था। गत 10 सितम्बर को रूपक का भाई सहदेव से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। रूपक ने सहदेव को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि रूपक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सहदेव की हत्या की है। उधर एएसपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि केस का जल्द ही राजफाश किया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)