देश Featured

कोलकाताः सॉल्‍ट लेक इलाके में लगी भीषण आग, 100 से ज्यादा झुग्‍ग‍ियां जलकर राख

fire-salt-lake- kolkata कोलकाताः राजधानी कोलकाता से सटे आईटी शहर साल्टलेक इलाके के फागुनी आवासन बस्ती में रविवार देर शाम भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 100 से अधिक झुग्‍ग‍ियां जलकार राख हो गईं। विधान नगर पुलिस कमिश्नरेट ने सोमवार सुबह बताया कि करीब दमकल की 10 गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह झोपड़ी बांस और पॉलीथिन से बनी थीं। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें..Rewa: पीएम मोदी आज MP को देंगे करोड़ों की सौगात, 4 लाख से ज्यादा लोगों को कराएंगे गृह-प्रवेश वहीं पीड़ित सुमन सिंह ने बताया कि आग लगने से चारों ओर धुआं फैल गया। इस दौरान स‍िलेंडर ब्‍लास्‍ट की आवाज कई क‍िलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी। बच्चों को लेकर जैसे तैसे बाहर निकली। मेरे साथ मेरी बेटी, दामाद और दो बच्चे रहते हैं। पति ड्यूटी पर थे। मैंने उनको फोन किया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। स‍िलेंडर में ब्लास्ट की वजह से आग लगाने की वजह सामने आ रही है। हालांकि अभी इसकी पुष्टी नहीं हुई है। सूचना मिलते ही राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस देर रात मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। अग्निशमन कर्मियों ने दर्जनों एलपीजी सिलेंडर को भी निकाला। झोपड़ियों में केरोसिन तेल रखा होने की वजह से आग तेजी से फैली। मंत्री ने बताया है कि पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम घटना की जांच करेगी। मंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने आग की वजह से अपना घर खोया है, उनका पुनर्वास सरकार करेगी। अधिकारियों ने बताया कि इस अग्निकांड में किसी घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)