Ranbir Kapoor, Alia bhatt dance video: हाल ही में गुजरात में संपन्न 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह में रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस समारोह बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकारों ने शिरकत की थी। फिल्मफेयर के रेड कार्पेट पर सारा अली खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, विक्रांत मेसी, करीना कपूर भी नजर आए थे।
Ranbir Kapoor-आलिया का डांस वीडियो वायरल
इस समारोह में रणबीर 'एनिमल' के गाना 'जमाल कुडु...' पर डांस कर रहे थे। तभी उनकी नजर दर्शकों में बैठी अपनी पत्नी आलिया भट्ट पर गई। आलिया को देखते ही रणबीर स्टेज से नीचे आए और आलिया के साथ 'जमाल कुडु...' का हुक स्टेप किया। आलिया और रणबीर के जबरदस्त डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो पर कई फैंस ने कमेंट कर दोनों की तारीफ की है। अभिनेता के इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। Pariksha Pe Charcha 2024: घर में बनाएं नो गैजेट जोन, जानें मोबाइल और सोशल मीडिया पर क्या बोले PM मोदीRanbir Kapoor को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
बता दें कि, आपको बता दें कि अवॉर्ड समारोह के दौरान रणबीर कपूर को उनकी पिछले साल रिलीज फिल्म एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस साल 69 वें फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह का आयोजन मुंबई की जगह गुजरात में किया गया। इस दौरान कई सेलेब्स ने अपनी एंट्री से समारोह में चार चांद लगाया। इस दौरान अवॉर्ड को पाकर जहां रणबीर कपूर खुशी से फूले नही समाए तो वहीं अभिनेता अपने पिता ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुए।अगर हम बात करें रणबीर कपूर के काम की तो उनकी पिछली रिलीज फिल्म एनिमल थी, जिसने सिनेमाघरों में अच्छी खासी कमाई कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अब आने वाले दिनों में वो कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि इसका अधिकारिक तौर पर ऐलान जल्द ही किया जाएगा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)View this post on Instagram