क्राइम

महिला होमगार्ड ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में लकटता मिला शव

होमगार्ड

जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर में एक महिला होमगार्ड (27 ) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह झारखंड होमगार्ड मे तैनात थीं। फिलहाल वह यूसिल में अपनी सेवाएं दे रही थीं। महिला का शव जादूगोड़ा कॉलोनी हॉस्टल से बरामद किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

ये भी पढ़ें..13 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण, पांच जिलों के डीएम भी बदले

बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल झानू टुडू की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। उसकी ससुराल डुमरिया में है। पिछले दिसंबर महीने से वह यूसिल के बागजाता इकाई में अपनी सेवाएं दे रही थी। महिला हमेशा की तरह बुधवार को ए शिफ्ट ड्यूटी करने के बाद बस से हॉस्टल लौटी थी। इसके बाद करीब शाम छह बजे उसने अपने रूम में फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली।

हॉस्टल के दूसरे कमरे में रहने वाली महिलाओं ने इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो शव फंदे से लटक रहा था। बागजाता के साथी कर्मियों ने बताया कि वह हमेशा की तरह बुधवार को भी सामान्य तरीके से ड्यूटी करके वापस गई थी। घटना की जानकारी महिला के मायके और ससुराल वालों को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सभी पहलुओं से घटना की जांच कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)