spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइमRape: ससुर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, जान से मारने की...

Rape: ससुर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

फतेहपुर: असोथर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म (Rape)के गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर मामले की जांच शुरु की। महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका पति करीब डेढ़ महीने से रोजी-रोटी के चक्कर में परदेश में है। महिला अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ ससुराल में किसी तरह मेहनत मजदूरी कर गुजर-बसर करती हूँ। साथ में ससुर भी रहता है।

पीड़ित का आरोप है कि, तीन फरवरी की रात जब मैं बच्चों के साथ घर में सो रही थी। आधी रात को नशे की हालत में ससुर ने मेरे साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं किसी से बताने और कहीं शिकायत करने पर मुझे और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित महिला दो दिन बाद रात को मौका पाकर किसी तरह मायके पहुंची और अपनी मां से आप बीती बयां की। जिसके बाद पीडिता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की।

ये भी पढ़ें…गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने पर दोस्त ने की युवक की चाकू मारकर हत्या

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि, महिला ने ससुर पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाये है। इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से छानबीन की जा रही है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर महिला का ससुर दोषी पाया जाता है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें