गन्ना के दामों में बढ़ोतरी न होने से सरकार से नाराज हुए किसान, कही ये बात

0
48

 

Farmers angry with the government for not increasing

लखनऊ: योगी सरकार द्वारा गन्ने के दामों में बढ़ोतरी न करने के फैसले पर राष्ट्रीय लोकदल ने किसानों के लिए निराशाजनक बताया है। रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने मंगलवार को कहा कि उप्र में गन्ना किसान लम्बे समय से गन्ने की फसल का दाम बढ़ाने की मांग कर रहे थे लेकिन सरकार ने उनकी आशा पर पानी फेरने का काम किया है, जिससे किसानों में गुस्सा और आक्रोश है।

मनजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल गन्ने के दाम में बढ़ोतरी कराने को लेकर विगत दो माह से किसान संदेश अभियान के माध्यम से गन्ना किसानों की समस्याओं को उठा रहा है। इस सम्बंध में लाखों की संख्या में संदेश पत्र भेजे गये लेकिन किसान विरोधी सरकार अपनी हठधर्मिता को नहीं छोड़ी और किसानों को निराशा और मायूसी ही हाथ लगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने गन्ने के रेट नहीं बढ़ाए हैं। इसके बाद से ही किसानों में रोष बढ़ गया है।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने किसानों के दुख को बयां करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, गन्ने का भुगतान नहीं हो पा रहा है। गन्ने की घटतौली की जा रही है। इसे सहन नहीं किया जायेगा। मिलों के द्वारा किसानों को बीमा की व्यवस्था कराई जानी चाहिए, मिल में खेत से गन्ना लाते समय दुर्घटना होने पर इसका लाभ मिले। किसानों को छूट पर सोलर पैनल उपलब्ध कराया जाए। छुट्टा पशुओं से परेशानी हो रही है, इसका समाधान कराया जाए तथा किसान सम्मान निधि को राशि बढ़ाई जानी चाहिए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)