Thursday, March 20, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डदिग्गज अभिनेता जावेद अमरोही का निधन, बाॅलीवुड में शोक की लहर

दिग्गज अभिनेता जावेद अमरोही का निधन, बाॅलीवुड में शोक की लहर

javed-amrohi

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर जावेद खान अमरोही का 60 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने कई टीवी सीरियल में भी काम किया है। अभिनेता आमिर खान की लगान में उनकी भूमिका अधिक चर्चा में रही। जावेद खान अमरोही के निधन की जानकारी अभिनेता और जावेद के दोस्त अखिलेंद्र मिश्रा ने दी। फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह एक दुखद खबर है। निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर फैल गई है।

अभिनेता जावेद खान अमरोही ने लगभग 150 फिल्मों में काम किया। अभिनेता की मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है। एक अभिनेता के रूप में, वह लंबे समय तक फिल्म उद्योग का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने सिर्फ फिल्में ही नहीं बल्कि कई टीवी शोज भी किये थे। जावेद हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर थे। हमने उन्हें किसी न किसी फिल्म में एक किरदार निभाते हुए जरूर देखा है। उन्होंने कई बड़े अभिनेताओं के साथ बड़ी फिल्मों में काम किया।

जावेद साहब ने न केवल फिल्में कीं, बल्कि वे रंगमंच की दुनिया का भी एक जाना-पहचाना चेहरा थे। अखिलेंद्र मिश्रा ने फेसबुक पर अभिनेता के निधन की खबर शेयर की। मिश्रा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘जावेद खान सर को श्रद्धांजलि। एक महान अभिनेता, अनुभवी कलाकार और इप्टा के एक सक्रिय सदस्य। ‘ इस खबर को सुनने के बाद कई फैंस उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें..गुरु दत्त की बहन ललिता लाजमी का निधन, आमिर खान की…

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1973 में फिल्म ”जलते बदन” से की थी। इसके बाद उन्होंने राम भरोसे, झूठा कहीं का, प्रेम रोग, सत्यम शिवम सुंदरम, रंग बिरंगी, सड़क, हम हैं राही प्यार के, अंदाज़ अपना अपना और उमराव जान को शामिल किया। साथ ही उनकी कुछ आखिरी फिल्मों की बात करें तो उनमें टॉम, डिक एंड हैरी, चक दे इंडिया और फिर हेरा फेरी शामिल हैं। संजय दत्त की सड़क 2 उनकी आखिरी फिल्म थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें