उत्तर प्रदेश Featured

UP police recruitment exam leaked case: ट्रासपोर्ट कंपनी के कर्मचारियों ने ऐसे किया था पेपर लीक, तीन गिरफ्तार

UP police recruitment exam leaked case। Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2023 के पेपर लीक मामले को लेकर कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में वार्ता की। अहमदाबाद से परीक्षा का पेपर लीक किया गया है। लीक करने वाला आरोपी उस कंपनी के कर्मचारी हैं, जिसे पेपर की सुरक्षा और परिवहन की जिम्मेदारी दी गई थी। इसमें एक आरोपी पूर्व कर्मचारी है।

टीसीआई की है ट्रांसपोर्ट एजेंसी 

उन्होंने बताया कि परीक्षा लीक मामले के मास्टरमाइंड प्रयागराज निवासी अभिषेक शुक्ला, शिवम गिरी और रोहित पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस एजेंसी द्वारा यह काम किया जा रहा था वह ट्रांसपोर्ट एजेंसी टीसीआई है। वह इस एजेंसी का पूर्व कर्मचारी है। शिवम और रोहित वर्तमान कर्मचारी हैं। जिस एजेंसी ने निर्णय लिया था उसने प्रश्नपत्र छापने के बाद भंडारण और परिवहन की जिम्मेदारी इसी एजेंसी टीसीआई को दी थी। इसके दो कर्मचारी और एक अन्य पूर्व कर्मचारी पुलिस हिरासत में हैं। इसके अलावा बिहार निवासी डॉक्टर शुभम मंडल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मास्टर माइंड गौतमबुद्धनगर निवासी रवि अत्री और प्रयागराज निवासी राजीव नयन मिश्रा फरार हैं। वह भोपाल भी आता-जाता है। राजीव का पूर्व इतिहास भी है। यूपी टीईटी परीक्षा में भी गिरफ्तार हो चुके हैं। मध्य प्रदेश में संविदा स्टाफ नर्स परीक्षा लीक करने का मामला दर्ज किया गया है। इसमें रवि भी शामिल है, उसके खिलाफ हरियाणा के रोहतक में मामला दर्ज है। इस प्रकार पूरे गिरोह ने यह प्रश्नपत्र लीक किया है।

ऐसे किया यूपी पुलिस पेपर लीक

डीजीपी ने बताया कि रवि अत्री ने अभिषेक से कहा कि जैसे ही कागज गोदाम में पहुंचे तो उन्हें सूचित कर देना। अभिषेक ने यही बात अपने दोस्त शिवम को भी बताई। एक फरवरी को शिवम ने रवि को ट्रंक बॉक्स की फोटो भेजकर बताया कि पेपर आ गया है। यही बात रवि अत्री ने राजीव से भी कही। 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच रवि और अभिषेक अहमदाबाद के एक होटल में पहुंचे। राजीव भोपाल से कार में अहमदाबाद पहुंचे। यहां टीएसआई कर्मचारी रोहित और शिवम की मुलाकात इन लोगों से हुई। डॉ. शुभम हवाई मार्ग से पटना से अहमदाबाद पहुंचा। राजीव का आईफोन लेकर शुभम, रोहित और शिवम गोदाम पहुंचे। यहां ट्रंक बॉक्स खोलकर पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर खोलकर उसकी फोटो खींच ली। राजीव और रवि ने आर्थिक लाभ के लिए यह पेपर विक्रम पहल, मोनू ढकाला, विक्रम, महेंद्र शर्मा, गौरव चौधरी, मोनू पंडित, धीरज, सतीश और नीटू को भेजा। इनमें से कुछ लोगों को एसटीएफ पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसटीएफ ने दो आरोपियों प्रतापगढ़ निवासी अरुण कुमार सिंह और सौरभ शुक्ला को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में अब तक 178 केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 15 मामले एसटीएफ ने दर्ज किए हैं। अब तक 396 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। राजीव नयन मिश्रा इसका मास्टरमाइंड है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)