उत्तर प्रदेश राजनीति Featured

यूपी में इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, कद्दावर नेता धर्म सिंह सैनी BJP में शामिल

blog_image_661f6861d68f2

सहारनपुरः आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं के दल-बदल का दौर जारी है। इस बीच सपा को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार देर रात सहारनपुर से सैनी समाज के प्रमुख नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी (Dr. Dharam Singh Saini ) अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गये। वो भाजपा मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसौदिया की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

एक तरफ जहां सैनी की बीजेपी में घर वापसी हो गई, वहीं दूसरी तरफ इंडी गठबंधन के लिए यह काफी बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले धर्म सिंह सैनी बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। बाद में उन्होंने सपा छोड़ने का एलान कर दिया। लेकिन उनकी बीजेपी में एंट्री नहीं हो पाई। मंगलवार को वह एक बार फिर बीजेपी नेता बन गये।

ये भी पढ़ेंः- लोकसभा चुनावः सीएम योगी ने कहा- देश को नया संदेश दे रहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश

कैराना लोकसभा सीटों पर BJP हुई और मजबूत

बता दें कि धर्म सिंह सैनी काफी समय से भारतीय जनता पार्टी में आने की राह तलाश रहे थे। उनके आने से सहारनपुर और कैराना लोकसभा सीटों पर बीजेपी की स्थिति काफी मजबूत हो गई है क्योंकि पश्चिम में सैनी समुदाय धर्म सिंह को अपना नेता मानता है और दोनों सीटों पर सैनी समुदाय का अच्छा वोट शेयर है। ऐसे में विरोध के सारे स्वर खत्म हो जाएंगे और पूरा सैनी समाज एकजुट होकर चुनाव में बीजेपी को वोट दे सकेगा।

दो बार रहे चुकें है कैबिनेट मंत्री

गौरतलब है कि धर्म सिंह सैनी 2007 से 2012 तक बसपा सरकार में और 2017 से 2022 तक भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वह दो बार सरसावा और दो बार नकुड़ से विधायक रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)