Featured आस्था

प्रेम संबंधों में सफलता हासिल करने को जरूर करें यह उपाय

नई दिल्लीः यदि आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं और उसके साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहते हैं तो आपको संयम और इंतजार दोनों करना पड़ सकता है। इसके बावजूद भी यदि आपको लगता है कि आपके प्रेम संबंध में सफलता नही मिल रही है या फिर आपके बीच विवाद अधिक हो रहा है। वैसे तो यह माना जाता है कि जहां प्रेम अधिक होता है वहां विवाद भी अधिक होता है। फिर भी आप अगर नही चाहते हैं कि आपके रोज की लड़ाईयों का असर आपके रिलेशन पर पड़े तो आपको कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। इन उपायों से एक तरफ जहां आपका संबंध प्रगाढ़ होगा। वहीं आपके प्रेम संबंध को एक मुकाम भी मिलेगा।

भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी का प्रेम इस बात की जीती जागती मिसाल है कि दोनों के बीच कई बार झगड़ों के बाद भी उनका प्रेम अमर है। इसलिए आप भी अपने प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाना चाहते हों तो आपको भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में जाकर उन्हें बांसुरी और पान का बीड़ा चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूरी होगी और आपका प्रेम संबंध भी भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की तरह प्रगाढ़ होगा। इसके साथ ही यदि आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं और उसके साथ अपना पूरा जीवन बिताने की इच्छा रखते हैं तो आपको मां दुर्गा की आराधना अवश्य करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्हें लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें।

यह भी पढ़ेंः152 दिन बाद फिर बिगड़ने लगे हालात, एक दिन में आए...

भगवान महादेव की आराधना करने से भी आपको मनोवांछित जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। भगवान भोलेनाथ की पूजा और उनका रूद्राभिषेक करने से प्रेम संबंधों में सफलता मिलती है। इसके साथ ही प्रेम संबंधो में सफलता प्राप्ति को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना करना भी बेहद शुभ फलदायक होता है। गुरूवार के दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा अर्चना करने से आपकी सभी मनोकामना जरूर पूरी होगी।