प्रदेश Featured क्राइम बंगाल

Sandeshkhali Case: जिसने कानून तोड़ा है उसे बख्सा नहीं जाएगा, संदेशखाली में बोले डीजी राजीव कुमार

Sandeshkhali case: संदेशखाली में जिसने भी कानून तोड़ा है उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ ही जो लोग शांति भंग करने की कोशिश करेंगे उन्हें भी नहीं छोड़ा जाएगा। पश्चिम बंगाल पुलिस के महानिदेशक राजीव कुमार ने गुरुवार सुबह संदेशखाली में पेट्रोलिंग के दौरान ये बातें कही। बुधवार को ही राजीव कुमार संदेशखाली पहुंचे थे जहां निर्माण विभाग में उन्होंने रात गुजारी। उसके बाद सुबह-सुबह पुलिस के आला अधिकारियों के साथ इलाके में घूमने के लिए निकले और धमाखली पहुंचे। यहां बोट पर सवार होकर अन्य इलाकों में घूमने के लिए भी वह गए हैं। रवाना होने से पहले डीजी ने कहा कि, 'हम यहां हर किसी से बात करने के लिए आए हैं। हमारी तरफ से जो भी करना होगा हम जरूर करेंगे। हम लोगों की शिकायतों को सुनने और उनका समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।'

कानून अपने हाथ में नहीं लेने का किया अनुरोध

उन्होंने किसी से भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने का अनुरोध करते हुए कहा कि, 'अगर किसी को कोई समस्या शिकायत है तो हम उसे हल करने के लिए पुलिस मौजूद हैं। शेख शाहजहां को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब में उन्होंने कहा कि, 'जिन लोगों पर भी आरोप हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। कानून तोड़ने वालों को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा।' किसान आंदोलनः कौन हैं 22 वर्षीय शुभकरण सिंह? जिनकी झड़प के दौरान हुई मौत उल्लेखनीय है कि राज्य पुलिस के डीजी राजीव कुमार ने बुधवार को संदेशखाली में एडीजी (दक्षिण बंगाल) सुप्रतिम सरकार और बशीरहाट के पुलिस अधीक्षक हुसैन मेहदी रहमान के साथ अलग से बैठक की थी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)