देश Featured

देश की मजबूती के लिए प्रदेश में मजबूत सरकार होना जरूरीः राजनाथ सिंह

मंडी: मंडी जिला के बल्ह विधानसभा के पैडी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार भाषण देकर समाप्त नहीं होगा। भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सिस्टम में और व्यवस्था में बदलाव लाने की आवश्यकता है जिस पर केंद्र सरकार और प्रदेश की सरकार कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ें..Himachal Elections शिमला ग्रामीण में BJP को पहली जीत का इंतजार,...

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो जो कहा, सत्ता हासिल करने पर वह सब करके भी दिखाया है। हिमांचल सीमावर्ती राज्य होने के नाते इसमें कमजोर सरकार नहीं होनी चाहिए। सीमावर्ती राज्यों में राष्ट्रवादी सरकार होना आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा 5 वर्ष में हर क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है और भारत की मजबूती को और ताकत दी है। इसलिए भारत की मजबूती के लिए प्रदेश में भी मजबूत सरकार होना अति आवश्यक है।

उन्होंने कहां की देशभर में कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह से साफ हो चुका है। मौजूदा स्थिति में कांग्रेस उस जहाज की तरह है जिसमें तेल पूरी तरह से खत्म हो गया है। उड़ान भरना तो दुर रन वे पर दौड़ना भी कांग्रेस को अब मुश्किल हो गया है। उन्होंने भाजपा की मजबूती के लिए और भारत और प्रदेश में सशक्त सरकार के निर्माण में जनता से अपनी सहभागिता को पूरी निष्ठा से निभाने का आह्वाहन किया।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…