Avtar Singh Khanda: खालिस्तानी आतंकी अवतार सिंह खांडा की मौत, तिरंगे का किया था अपमान

0
22

avtar-singh-khanda

Avtar Singh Khanda: लंदनः ब्रिटेन में रह रहे खालिस्तानी आतंकी अवतार सिंह खांडा (Avtar Singh Khanda) की मौत हो गई है। खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (Khalistan Liberation Force) के प्रमुख खांडा की बर्मिंघम के एक अस्पताल में मौत की पुष्टि हुई है। आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (Khalistan Liberation Force) को कमांड कर रहा अवतार सिंह खांडा ब्रिटेन में रह रहा था। उन्हें बर्मिंघम शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पहले आशंका जताई जा रही थी कि उसे जहरीला पदार्थ दिया गया है। अब यूके के मेडिकल रिकॉर्ड ने पुष्टि की है कि अवतार को ब्लड कैंसर है। अवतार सिंह (Avtar Singh) ने ही लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमला किया था। उन्हें ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग का झंडा उतारने के आरोप में लंदन पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें..IND vs WI: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, इस OTT पर…

जानकारी मिली है कि अवतार सिंह (Avtar Singh) के शरीर में जहर भी मिला है। कहा जाता है कि अवतार सिंह ने कैद खालिस्तानी अमृतपाल सिंह को तैयार किया और बाद में उन्हें वारिस पंजाब डे के नेता के रूप में पंजाब भेजा। वारिस पंजाब डे की स्थापना दीप सिद्धू ने की थी। खांडा ने सिख युवकों को बम बनाने और आईईडी के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)