उत्तर प्रदेश राजनीति

बीजेपी सांसद पर सपा ने की विवादित टिप्पणी, चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान

SP leader on BJP MP in Kannauj

 कन्नौजः समाजवादी पार्टी के नेता मनोज दीक्षित द्वारा एक चुनावी सम्मेलन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कन्नौज सीट से सांसद सुब्रत पाठक पर की गई विवादित टिप्पणी पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस विवादित टिप्पणी को लेकर योगी सरकार के मंत्री ने बीजेपी सरकार को कानून से खिलवाड़ न करने की सलाह दी है।

 सपा नेता की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

 दरअसल, एक दिन पहले मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने इत्र नगरी कन्नौज में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हुए। सपा नेता जनता को लुभाने के लिए मंच से बयानबाजी कर रहे थे। इसी बीच सपा नेता मनोज दीक्षित ने बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक पर विवादित टिप्पणी कर दी। चुनाव आयोग ने इसका संज्ञान लिया और देर रात कन्नौज थाने में मामला दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि जांच के बाद इस मामले में विवादित टिप्पणी करने वाले सपा नेता की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

 कहा- माफी मांगे अखिलेश

 विवादित बयान को लेकर कन्नौज का सियासी पारा गरमा गया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने इसे समाजवादी पार्टी के गुंडाराज से जोड़ा है। उन्होंने इस विवादित टिप्पणी पर बेहद मार्मिक अंदाज में हमला बोलते हुए योगीराज को कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ न करने की चेतावनी दी है।

 यह भी पढ़ेंः-बाबा विश्वनाथ धाम में दिल खोलकर दान कर रहे भक्त, आया रिकॉर्ड चढ़ावा

 उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अखिलेश का चरित्र फिर प्रकट हुआ है। उन्होंने कहा कि अखिलेश के इशारे पर सुब्रत पाठक के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी, ननकू जी यह योगी राज है सपा का गुंडा राज नहीं। फर्क साफ है, प्रधानमंत्री मोदी सफाई मित्रों के पैर पखारें, अखिलेश के नेता गाली दें। शर्म आनी चाहिए अखिलेश, माफी मांगनी चाहिए आपको।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)