देश Featured राजनीति

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज से आगाज, राहुल गांधी ने पिता को दी श्रद्धांजलि

श्रीपेरंबदूरः कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज से आगाज होने जा रहा है। यह यात्रा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक करीब 3,570 किलोमीटर होगी। वहीं यात्रा भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले बुधवार को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में राहुल गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने नफरत की राजनीति के कारण अपने पिता को खो दिया, लेकिन देश को नहीं खोने देंगे।

ये भी पढ़ें..Asia Cup : श्रीलंका से मिली शिकस्त के बाद कप्तान रोहित ने दी सफाई, इन पर फोड़ा हार का ठीकरा

21 मई 1991 को हुई थी राजीव गांधी की हत्या

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "मैंने अपने पिता को नफरत और बंटवारे की राजनीति में खो दिया। मैं अपना प्यारा देश भी इसमें नहीं खोऊंगा। प्यार नफरत पर जीत हासिल करेगा। उम्मीद डर को हरा देगी। हम सब मिलकर जीतेंगे।" राहुल गांधी ने अपने पिता, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी 21 मई, 1991 को श्रीपेरंबदूर में हत्या कर दी गई थी। बाद में राहुल गांधी अपनी यात्रा शुरू करने के लिए कन्याकुमारी पहुंचेंगे।

महात्मा गांधी मंडपम में प्रार्थना सभा और गांधी मंडपम में राष्ट्रीय ध्वज वितरण समारोह होगा, जिसके बाद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रियों के साथ मार्च करेंगे। पार्टी प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने कहा, "महत्व यह है कि गांधी, विवेकानंद और थिरिवल्वुर सहिष्णुता के लिए खड़े थे और यह स्थान देश का सबसे दक्षिणी छोर है।" उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वे इस यात्रा को लेकर चिंतित हैं क्योंकि उन्होंने वोल्वो बसों में यात्रा की है, लेकिन यह यात्रा लोगों को जोड़ेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि लोगों को महंगाई और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के बारे में बताया जाएगा।

भारत जोड़ो यात्रा की भव्य तैयारियां

गौरतलब है कि तटीय शहर कन्याकुमारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा की भव्य तैयारियां की हैं। शहर भर में कई स्थानों में पोस्टर लगे हैं जिनमें तमिल भाषा में राहुल गांधी आपका स्वागत है और भारत जोड़ो यात्रा लिखा है। महात्मा गांधी मंडपम तक झंडे व रंग-बिरंगे कागजों से सजावट की गई है, जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी को खादी से बना ध्वज देंगे। गांधी इस ध्वज को सेवा दल के कार्यकर्ताओं को सौंपेंगें, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर लंबी यात्रा का प्रबंधन कर रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)