Sunday, March 30, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLakhimpur Kheri News : बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने लखीमपुर पहुंचे CM योगी,...

Lakhimpur Kheri News : बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने लखीमपुर पहुंचे CM योगी, किया बड़ा ऐलान

Lakhimpur Kheri News : तेज बारिश के बाद जिले में बाढ़ ने तबाही मचा दी है, बाढ़ से किसानों की कई फसलें भी तबाह हो गई हैं जिसकी वजह से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं पीड़ितों का हाल जानने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखीमपुर पहुंचे। जहां उन्होंने शारदानगर में 15 बाढ़ प्रभावित लोगों को अपने हाथों राहत सामग्री का वितरण किया। साथ ही इस दौरान सीएम योगी ने प्रेस वार्ता भी की।

Lakhimpur Kheri News: सीएम योगी ने किया प्रेस वार्ता

बता दें, मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुबह से जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी गणेश प्रसाद साहा और सिंचाई व बाढ़ खंड के अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। प्रेस वार्ता के दौरान सीएम योगी ने जनप्रतिनिधियों व  अधिकारियों से मुलाकात की। उसके बाद फिर मैदान पर बने मंच पर पहुंचे और 15 लोगों को राशन किट का वितरण किया।

बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी-सीएम योगी

इसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि, शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधि बाढ़ पीड़ितों के साथ हैं। विधायक और अधिकारी गांव गांव जा रहे हैं। मैं खुद भी बाढ़ पीड़ितों से मिल रहा हूं। बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है। इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच खाने की चीजों का भी वितरण किया। और कहा कि, बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों की सहमति पर उन्हें अन्यत्र आवास आदि की व्यवस्था कराने पर भी विचार किया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें