उत्तर प्रदेश Featured

सीएम योगी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अफसरों को दिये निराकरण के निर्देश

गोरखपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गोरखपुर में जनता की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि अधिकारियों ने जनता की समस्याओं के निराकरण में देरी या लापरवाही बरती तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही मुख्मयंत्री योगी ने जनता से अपील की है कि वह कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन करें।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर में किया। रविवार को अपनी पारंपरिक दिनचर्या का पालन करते हुए ब्रह्म मुहूर्त में पूजा अर्चना की। उसके बाद दूर-दूर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री योगी ने गोशाला में गायों को गुड़ व चना भी खिलाया। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया।

यह भी पढ़ेंःचुनावी प्रतिद्वंदिता के चलते पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या

मुख्यमंत्री योगी ने हिंदू सेवाश्रम, जनता दरबार में दूर-दूर से आए सैकड़ों फरियादियों की फरियाद सुनी एवं सम्बंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री चरगांवा में होने वाले किसान सम्मलेन में हिस्सा लेंगे और इसके बाद वह लखनऊ वापस लौटेंगे।