देश Featured

अरुणाचल प्रदेश के अगवा पांच युवकों को लौटाएगी चीनी सेना

इटानगरः अरुणाचल प्रदेश से अगवा किए गए पांच युवाओं को चीनी सेना शनिवार को भारतीय अथॉरिटी को सौंपेगी। अभी सौंपे जाने की जगह और समय का खुलासा नहीं किया गया है। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री व क्षेत्र के सांसद किरण रिजीजू ने शुक्रवार को ट्वीट करके पांचों युवाओं को सौंपे जाने की जानकारी दी है।

अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिला के नाचो सर्कल के सात युवक 04 सितम्बर को घर से शिकार पर निकले थे। चीन की पीएलए सेना के पोशाक में भारतीय इलाके में घुसकर पांच भारतीय युवकों को अपने साथ लेकर चले गए। मौके से दो युवकों ने भागकर इसकी जानकारी परिजनों व प्रशासन को दी जिसके चलते इलाके में तनाव बन गया।

यह भी पढ़ेंः-सांसद हेमा मालिनी ने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मथुरा जंक्शन का किया लोकार्पण

ज्ञात हो कि भारतीय और चीनी सेना लद्दाख में लंबे समय से आमने-सामने हैं। दोनों सेनाओं के बीच कई बार झड़प भी हो गयी है। स्थिति गंभीर होते देख तिब्बत से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय सेना की निगरानी बढ़ा दी गई है। माना जा रहा है कि चीनी सेना पांचों युवाओं को भारतीय सेना के मूवमेंट की जानकारी लेने के लिए उठा ले गए होंगे।