शेफ तैमूर की क्यूट फोटो करीना ने की शेयर, कहा-मेरे मैन एक ही फ्रेम में

80

मुंबईः अभिनेत्री करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अब शेफ बन गए हैं। दरअसल हाल ही में करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं, जिनमें से एक तस्वीर में तैमूर अली खान सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए बहुत क्यूट नजर आ रहे हैं और वह अपने हाथों में कुकीज के साथ बेकिंग ट्रे पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में कुकीज को करीब से देखा जा सकता है। तैमूर ने कुकीज को अपने परिवार के सदस्यों का रुप दिया है।

इन तस्वीरों को करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा-“मेरे मैन एक ही फ्रेम में। बहुत अच्छे लग रहे हैं, वाकई में। शेफ टिम और मेरे फेवरेट ब्वॉयज।” सोशल मीडिया पर तैमूर की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तैमूर की इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी जमकर प्रतिक्रिया दे रही हैं और तैमूर की तारीफ कर रही हैं। वहीं अगर करीना कपूर की बात करें तो अभिनेत्री करीना कपूर ने अक्टूबर, 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी की थी। साल 2016 में करीना और सैफ बेटे तैमूर के माता-पिता बने। इसके बाद अभिनेत्री ने इसी साल पिछले महीने 21 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना इन दिनों अपने दोनों बच्चों को अपना भरपूर समय दे रही हैं।

यह भी पढ़ेंःअब अमेरिकी असॉल्ट रायफल्स से लैस होंगे भारतीय सेना के जवान

करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी। करीना ने इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल ही अक्टूबर में पूरी कर ली थी। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ इस साल के अंत में रिलीज होगी।