प्रदेश देश मध्य प्रदेश Featured

Cheetah in MP: नए घर में धीरे-धीरे सहज हो रहे चीते, क्या आप जानते हैं इनके नाम?

भोपाल : मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से लाए गए आठ चीते धीरे-धीरे लय में आने लगे हैं और वे पहले की तुलना में अब फुर्ती भी दिखा रहे हैं। एक दिन में इन चीजों को 56 किलो मांस परोसा जा रहा है। ज्ञात हो कि बीते दिनों नामीबिया से लाए गए इन आठ चीतों जिनमें पांच मादा और तीन पुरुष हैं। उन्हें बाड़े में छोड़ा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की धरती पर नामीबिया से आए चीतों को विमुक्त किया था। ये सभी चीजें वर्तमान में छह बाड़ों में हैं और उन्हें क्वॉरेंटाइन रखा गया है।

ये भी पढ़ें..‘भाजपा का एक ही काम, विधायक खरीदकर सरकार गिराओ’, आप सांसद...

ये चीते जब बाडे़ में छोड़े गए तो काफी असहज थे, मगर धीरे-धीरे वे लय में आने लगे हैं। हल्की फुल्की उछल कूद भी करते हैं। वन विभाग की मानें तो इन चीजों की हर हरकत की विशेषज्ञ मचान पर रहकर निगरानी कर रहे हैं। वहीं विदेशी चीतों को दूसरे दिन 56 किलो भोजन परोसा गया।

प्रधानमंत्री ने दिया एक चीते को खूबसूरत नाम -

17 सितम्बर को नामीबिया से भारत आए चीते अब अपने नए घर में सहज होने लगे हैं। चीतों को लेकर पूरे देश में उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन क्या आप इन चीतों के नाम जानते हैंघ् इन आठ चीतों में पांच मादा हैं। इन चीतों के नाम ओबान, फ्रेडी, सावन्नाह, सिबली सैसा और साशा हैं, जबकि इनमें से एक मादा चीता का नाम आशा खुद प्रधानमंत्री मोदी ने रखा है। कूनो पार्क के अधिकारियों ने जानकारी दी कि अन्य सात चीतों के नाम नामीबिया में ही रखे गए थे।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…