उत्तर प्रदेश Featured

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर टिकी दुनिया भर की निगाहें, काशी में हुआ हवन-पूजन

Chandrayaan-3-Kashi-Havan Chandrayaan-3 - वाराणसीः भारत के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग पर भारत समेत दुनिया भर की निगाहें टिकी हुई है। इस बीच भारतीय चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने के लिए काशी में पूजा पाठ के साथ हवन भी हो रहा है। मंगलवार को नमामि गंगे के सदस्यों ने महर्षि वेद विद्यालय के बटुकों के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर सूर्य भगवान और मां गंगा की आरती की गई और चंद्रयान-3 की सफलता के लिए मां गंगा से आशीर्वाद मांगा। कार्यकर्ताओं और बटुकों ने भारत के वैज्ञानिकों के द्वारा विशिष्ट तकनीक से निर्मित Chandrayaan-3 अभियान को सफल बनाने के लिए बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी से भी याचना की । राष्ट्रध्वज के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बटुकों ने सफल लैंडिंग के लिए आराधना की । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारत का चंद्रयान-3 मील का पत्थर तय करते हुए एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर है। विक्रम लैंडर की सफलता के लिए हमने बटुकों के साथ बाबा विश्वनाथ, भगवान भास्कर और मां गंगा से गुहार लगाई है ।  ये भी पढ़ें..Luna-25 Crash: निराश वैज्ञानिक की बिगड़ी तबीयत, अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा- नहीं रुकेगा मिशन उन्होंने बताया कि अब तक केवल अमेरिका, रूस और चीन ने ही चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं. विक्रम लैंडर के चंद्रमा की सतह पर उतरने के साथ ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इसी क्रम में कामाच्छा स्थित मां कामाख्या मंदिर में चंद्रयान की फोटों  के साथ लोगों ने खास हवन-पूजन किया। इसी क्रम में सुदामा कुटी आश्रम में संतों ने हवन पूजन किया। हाथों में तिरंगा और चंद्रयान की तस्वीर की सफल लैंडिंग के लिए महादेव से प्रार्थना की। बटुकों और विद्वानों ने भी मंत्रोच्चार कर सफलता के लिए प्रार्थना की। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)