Featured पंजाब राजनीति

Chandigarh Mayor Election में इंडिया गठबंधन के साथ हुआ खेला, भाजपा जीती हारी बाजी

Chandigarh Mayor Election, नई दिल्लीः पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में 'इंडिया गठबंधन' को तगड़ा झटका लगा है। इस बार किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं बल्कि इस गठबंधन के साथ खोला हो गया। INDIA गठबंधन मिलकर भी चंडीगढ़ मेयर का चुनाव नहीं जीत सका है। चंडीगढ़ मेयर पद के चुनाव में भाजपा ने आम आदमी पार्टी -कांग्रेस के उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल की। मनोज सोनकर अब चंडीगढ़ के मेयर बन गए हैं।

Chandigarh Mayor Election: गठबंधन के साथ हुआ खेला

बता दें कि भाजपा को जहां 16 वोट मिले तो वहीं इंडिया गठबंधन के पक्ष में 12 वोट पड़े। जबकि 8 वोटों को गिनती में शामिल नहीं किया गया। इसी के साथ जबकि आठ बरामद हो गए। BJP ने ये जीत 4 वोटों से हासिल की है। हालांकि ये वोट कैंसिल हुए है या कोई और वजह थी? फिलहाल इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है। ये भी पढ़ें..Hemant Soren की पत्नी Kalpana हो सकती हैं झारखंड की नई सीएम ! राबड़ी देवी की तरह ताजपोशी की तैयारी

Chandigarh Mayor Election: जीती बाजी हार गया INDIA गठबंधन

गौरतलब है कि यदि आप -कांग्रेस पार्षदों के वोट रद्द नहीं हुए होते तो INDIA गठबंधन आसानी से यह चुनाव जीत जाता। क्योंकि 35 में से 20 पार्षद आप और कांग्रेस के थे। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत के लिए 19 वोट की जरुरत थी। दोनों ही पार्टियों को इस बार जीत का भरोसा था। लेकिन आखिरी वक्त में उन्हें खेला दिया गया। वोटों की गिनती शुरू होते ही आप और कांग्रेस के पार्षदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी वजह थी उनके 8 वोट रद्द करना। 8 वोट रद्द होने के कारण वो जीती बाजी हार गए। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)