शहर में दिख रहा वृक्षारोपण के महाभियान का जश्न, अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील

0
12

plants

लखनऊः नवाबों के शहर में लोगों का ध्यान इस समय वृक्षारोपण (Tree Planting) की ओर है। अभियान को सफल बनाने के लिए सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों में पुरजोर उत्साह है। लखनऊ नगर निगम, वन विभाग, कृषि विभाग के अलावा कई विभागों ने खूब पौधे लगाने का दावा किया है। कई निजी संगठन भी इस अभियान में बढ़-चढकर हिस्सा ले रहे हैं।

लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील

वृक्षारोपण अभियान में महापौर सुषमा खर्कवाल ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की है। उन्होंने अब तक लखनऊ में कई स्थानों पर आयोजित हुए वृक्षारोपण अभियानों में जाकर पौधे लगाए। संस्था पृथ्वी इनोवेशन एवं राम मंदिर समिति की ओर से आयोजित ’पृथ्वी उत्सव समारोह’ का शुभारंभ करते हुए महापौर ने कहा कि हरित आवरण को संरक्षित एवं विकसित करने वाले तमाम प्रजातियों के पौधों को स्थान देना चाहिए। 20 जुलाई को पर्यावरण को समर्पित एक कार्यक्रम में जैविक खाद, कचरा प्रबंधन, वृक्षारोपण एवं अन्य पर्यावरण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।

ये भी पढ़ें..सीएम योगी का विपक्षा पर हमला, कहा-पिछली सरकार औरंगजेब की याद में मुगल म्यूजियम बना रही थी…

पीपल, बरगद सहित अन्य तमाम प्रजातियों के पौधे शामिल

हरिशंक रीय पौधे (पीपल, बरगद व पाकड़) सहित अन्य तमाम प्रजातियों के पौधे (Tree Planting) शामिल हैं। परिवर्तन संस्था व आम युवा बेरोजगार किसान विकास समिति (आम समिति) द्वारा सेव अर्थ मिशन के तहत “पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ“ अभियान न्यू लक्ष्मण मेला मैदान में शुरू किया गया। यहां महापौर ने नीम का पेड़ लगाया। दूसरी ओर मंडल व जिला स्तर के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की गई। यहां कृषि मंत्री लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील करते रहे।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष कृषि विभाग को 2.5 करोड़ से ज्यादा पौध रोपित करने हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थी, सोलर सिंचाई पंप योजना के लाभार्थी इनको भी पौधरोपण के लिए पौध उपलब्ध कराई जाए। इधर लखनऊ के वाजिद अलीशाह प्राणि उद्यान में भी पौधे लगाए गए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)