Home उत्तर प्रदेश बसपा मुखिया मायावती का आरोप, कहा- कानून व्यवस्था के नाम पर न्यायपालिका...

बसपा मुखिया मायावती का आरोप, कहा- कानून व्यवस्था के नाम पर न्यायपालिका को नजरअंदाज कर रही सरकार

mayawati

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला बोला और कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण के नाम पर सरकार व पुलिस, न्यायपालिका को नजरअंदाज करके काम कर रही है। बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी में भी कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण आदि के नाम न्यायपालिका को नजरअंदाज किया जा रहा है। जिस प्रकार से सरकार और पुलिस न्यायपालिका को नजरअन्दाज करके काम कर रही हैं। वह कानून के राज का मजाक है।

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि राजस्थान तथा फिर उसके बाद मध्यप्रदेश व गुजरात जैसे अन्य राज्यों में शान्ति एवं सौहार्द बिगाड़ने वाली हिंसक घटनाएं हुई है। जिसके बाद सरकार ने प्रथमदृष्टया बदले की कार्रवाई की है। वह सही कदम नहीं। क्या इसी प्रकार के उदाहरणों से नया भारत बनेगा। ज्ञात हो कि रविवार को रामनवमी के अवसर पर गुजरात, मुध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई जगह हिंसा हुई थी। इन घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई तो कई घायल हो गए।

ये भी पढ़ें..देश में कोरोना संक्रमण के 1,088 मामले मिले, 26 लोगों ने…

वहीं उत्तर प्रदेश में कहीं से कोई अप्रिय खबर नहीं आई। इसको लेकर मुख्यमंत्रयी योगी ने भी अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा है कि यूपी में कहीं तू-तू-मैं-मैं भी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के विकास की नई सोच को प्रदर्शित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां अब गुंडागर्दी और अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

Exit mobile version