Home देश देश में कोरोना संक्रमण के 1,088 मामले मिले, 26 लोगों ने गवाईं...

देश में कोरोना संक्रमण के 1,088 मामले मिले, 26 लोगों ने गवाईं जान

नई दिल्लीः भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,088 नए मामले सामने आए, जबकि बीते दिन 796 मामले दर्ज किए गए थे। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह दी। देशभर में कोरोना से एक दिन में 26 लोगों की मौत हुई है, जिससे कुल मौतों की संख्या बढ़कर 5,21,736 हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या घटकर 10,870 हो गई है।

देश में पॉजिटिविटी रेट 0.03 प्रतिशत हैं। देश में बीते 24 घंटे में 1,081 मरीज ठीक हुए, जिससे महामारी की शुरूआत से अब तक रिकवर हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,05,410 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत है। देशभर में कुल 4,29,323 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 79.49 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए हैं। देश में वर्तमान में पॉजिटिविटी रेट 0.24 प्रतिशत है, हालांकि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.25 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें..जलियांवाला बाग नरसंहार: निहत्थे भारतीयों पर गोलियां चलवाने वाला ‘डायर’ आखिरी…

भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज अंतिम रिर्पोटों के अनुसार बुधवार सुबह तक 186.07 करोड़ से अधिक हो गया है। यह 2,25,81,738 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 2.32 करोड़ से अधिक किशोरों को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 19.88 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

Exit mobile version