Home देश रेजीडेंट डॉक्टरों ने किया सम्पूर्ण कार्यों का बहिष्कार, अस्पताल में चरमराई स्वास्थ्य...

रेजीडेंट डॉक्टरों ने किया सम्पूर्ण कार्यों का बहिष्कार, अस्पताल में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था

ajmer-news

Ajmer News : अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में रेजीडेंट चिकित्सकों का सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार सोमवार को भी जारी रहा। वहीं चिकित्सकों ने अपनी मांगों के समर्थन में रेजीडेंट चिकित्सक पूर्व में दो घंटे का सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। जिससे अस्पताल की आउट डोर रोगी सेवाएं पूरी तरह गड़बड़ा गई हैं।

चिकित्सकों की हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था 

राज्य सरकार की ओर से वार्ता की कोई पहल नहीं होने पर चिकित्सकों ने जयपुर और कोटा की तर्ज पर अजमेर में भी सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पूरी तरह से गड़बड़ा गई। बता दें, एक तरफ मौसमी बीमारियों का पीक सीजन है, वहीं चिकित्सकों के हड़ताल पर चले जाने से मरीजों का बुरा हाल है और नेहरू अस्पताल में ओपीडी के चेंबर में डॉक्टर के कक्ष में कुर्सियां खाली पड़ी मिलीं। डॉक्टर चिकित्सालय के बाहर खड़े होकर नारे लगा रहे थे।

ये भी पढ़ें : KGMU को मिलेगा राज्य सरकार का हर संभव सहयोगः ब्रजेश पाठक

Ajmer News : चिकित्सालय अधीक्षक ने दी जानकारी  

चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने बताया कि, उन्होंने रेजीडेंट डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने की स्थिति में जिला प्रशासन को अवगत करा दिया है। साथ ही सभी उपलब्ध सीनियर डॉक्टरों को काम पर उपस्थित होने के लिए बुलाया गया है। सभी से मरीजों की उपचार व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कहा गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version