गुजरात में बीजेपी की आंधी, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस से कड़ा मुकाबला

0
32
रथयात्रा

नई दिल्लीः गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत की ओर बढ़ गई है। पोस्टल बैलेट के मतों की गिनती से आगे बढ़ी भाजपा रुझानों में अन्य पार्टियों से काफी आगे है। सुबह के 10.45 बजे तक भाजपा 151 सीटों पर, कांग्रेस 19, आम आदमी पार्टी 8 और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे थे। पहला चुनाव परिणाम धोराजी का घोषित किया गया, जहां भाजपा के उम्मीदवार डॉ महेन्द्र पाडलिया ने जीत दर्ज की है। वहीं घाटलोडिया में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल आगे चल रहे थे। इसके अलावा राज्य सरकार के अधिकांश मंत्री, सीटिंग विधायक और अन्य बड़े नेता जीत की ओर बढ़ रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के 149 सीटों के रिकॉर्ड तोड़ने की ओर भाजपा तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है। गुजरात में 37 केंद्रों पर सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई।

शुरूआती रुझानों से साफ है कि आप बड़े पैमाने पर कांग्रेस के वोटों में सेंध लगा रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी आगे चल रहे हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया भी आगे चल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। नवीनतम रुझानों के अनुसार, भाजपा 31 विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 23 सीटों पर आगे चल रही हैं, तीन सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को भारी मतदान हुआ था, जिसमें 24 महिलाओं सहित 412 उम्मीदवारों के के किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया था।

ये भी पढ़ें..आम आदमी पार्टी ने गुजरात में भाजपा को दी सबसे ज्यादा…

राज्य में 75.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसने 2017 के 75.57 प्रतिशत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को 59 स्थानों के 68 केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। परिणाम भाजपा नेता और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और उनके 10 मंत्री सहयोगियों के अलावा कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री और राज्य कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुखविंदर सुक्खू के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। बता दें, गुजरात में 2017 के आम चुनावों में 68.39 प्रतिशत मतदान के साथ 2,94,64,326 वोट पड़े थे। इसमें से बीजेपी ने 49.05 फीसदी वोट शेयर के साथ 1,47,24,031 वोट हासिल किए थे और 99 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस को 41.44 प्रतिशत वोट शेयर और 77 सीटों के साथ 1,24,37,661 वोट मिले थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)