राजनीति

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- भाजपा पूरा करेगी विकसित भारत का संकल्प

blog_image_661d361674334

मेरठः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब है कि गारंटी पूरी होने की गारंटी है। भाजपा सरकार अपने सभी वादों पर खरी उतरी है। भाजपा का संकल्प पत्र विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और एक बड़ी छलांग लगाने वाली है।

भाजपा के बराबर किसी ने नहीं किया काम

सूरजकुंड स्थित भाजपा के मीडिया सेंटर में सोमवार को प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का संकल्प पत्र है। प्रधानमंत्री ने अगले 25 साल का संकल्प जनता के सामने रखा है। यह संकल्प पत्र 15 लाख लोगों के सुझाव के बाद बनाया गया है। बीजेपी का घोषणापत्र विकसित भारत और एक बड़ी छलांग के बारे में है।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया हमारे देश को जानती है। इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और कार्य है। देश में बिना किसी भेदभाव के विकास किया जा रहा है। भाजपा सरकार सबका साथ और सबका विकास के नारे पर कायम है और रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल में जितना काम किया, उतना किसी ने नहीं किया।

विकसित भारत का लिया संकल्प

उन्होंने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। भाजपा सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है, जिसे आगे भी बढ़ाया जाता रहेगा। भारतीय जनता पार्टी GYAN यानी (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति) को लेकर आगे बढ़ रही है और 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प ले रही है। उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन की योजना अगले पांच साल तक जारी रहेगी। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज मिलेगा। साथ ही 70 साल से अधिक उम्र के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के तहत लाया जाएगा।

भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तीन करोड़ और घर बनाने का संकल्प लिया है। आने वाले पांच वर्षों में महिला सशक्तिकरण में भागीदारी निभायी जायेगी। तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गारंटी ली गई है। पीएम किसान सम्मान निधि आगे भी जारी रहेगी। देश में डेयरी सहकारी समितियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। किसानों को दलहन और तिलहन में आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ेंः-महाकुम्भ की तैयारियों में जुटी योगी सरकार, पर्यटकों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास की सुविधाएं

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, सरोजनी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)