प्रदेश छत्तीसगढ़ Featured

प्रदर्शन का अनोखा तरीका, सड़कों की बदहाली के विरोध में भाजपा नेताओं व ग्रामीणों ने धान रोपा

symbolic picture

रायगढ़ : रायगढ़ विधानसभा अंतर्गत सरिया क्षेत्र में सड़कों की बदहाली से आक्रोशित भाजपा नेताओं एवं ग्रामीणों ने धान के पौधे को रोपण कर कुम्भकरणी निद्रा में सोई हुई कांग्रेस की भूपेश सरकार व स्थानीय विधायक प्रकाश नायक का ध्यान आकृष्ट कराया है। उड़ीसा सीमा वर्ती कंचनपुर से चन्द्रपुर मार्ग, कटंगपाली से बरमकेला मार्ग तथा सरिया से सण्डा मार्ग समेत विभिन्न गड्ढा युक्त सड़कों पर हो रहे जलभराव और आवागमन में आम जनमानस को हो रही परेशानियों के विरोध में रविवार को प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें..रांची पहुंचे कांग्रेस प्रभारी, यूपीए विधायकों को झारखंड में ही रहने...

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं महासमुंद जिला भाजपा संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही के नेतृत्व में सरिया मण्डल भाजपा अध्यक्ष परदेशी प्रधान, महामंत्री चूड़ामणि पटेल, मंत्री द्वय रत्नाकर प्रधान,शशि डनसेना, अशोक प्रधान के साथ मिलकर ग्राम कंचनपुर के ग्रामीण जनों ने सड़क पर गड्ढे में लबालब भरे पानी में धान के पौधा रोपण का कार्य किया गया। भाजपा प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गरीब कांग्रेस सरकार धान के पौधे से होने वाली फसल को काटकर वर्षो से पड़ी गड्ढा युक्त जानलेवा सड़क को गड्ढा मुक्त कर सके।

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं महासमुंद जिला भाजपा संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही ने कहा कि जबसे राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से सरिया क्षेत्र के सभी सड़कों पर भारी भरकम गड्ढे हो गए हैं, जिनमें रोजाना वाहन पलट जाते हैं और आए दिन गड्ढों की वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से कई लोग घायल हो चुके हैं और मरणासन्न हो चुके हैं। फिर भी भूपेश सरकार, स्थानीय विधायक और लोक निर्माण विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ का स्वागत द्वार बदहाल सड़क, कमर भर गड्ढे से अन्य प्रांतों से आए लोगों का स्वागत किया जा रहा है। क्या यही भूपेश बघेल की गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ है?

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…