राजनीति बंगाल Featured लोकसभा चुनाव 2024

BJP सांसद ने चुनाव प्रचार के दौरान महिला को किया Kiss ! तस्वीरें वायरल

blog_image_6618d124a89da

Lok Sabha Election 2024, नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियों का प्रचार अभियान चरम पर चल रहा है। वहीं चुनाव प्रचार के दौरान अजीबो-गरीब घटनाएं सामने आ रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद का एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

दरअसल वायरल वीडियो में पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद खगेन मुर्मू अपने चुनाव प्रचार के दौरान एक महिला के गालों पर किस (Khagen Murmu Kissing Woman) करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही वह विवाद में फंस गए। 

TMC ने शेयर किया वीडियो 

वहीं पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बीजेपी जमकर निशाना साधा। टीमसी ने भाजपा नेताओं पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है। टीएमसी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा, "अगर आपने अभी जो देखा उस पर आपको विश्वास नहीं हो रहा है, तो आइए हम समझाते हैं। जी हां, यह बीजेपी सांसद और मालदा उत्तर से उम्मीदवार खगेन मुर्मू हैं, जिन्होंने अपने प्रचार अभियान के दौरान अपनी मर्जी से एक महिला को किस किया।"

ये भी पढ़ेंः-जरायम की दुनिया में महिलाओं का बोलबाला, कई लेडी डॉन पर घोषित है लाखों का ईनाम

महिला ने कहा-लोगों की मानसिकता इतनी गंदी क्यों है? 

हालांकि, वीडियो में दिख रही महिला ने मीडिया से बात करते हुए इसे 'स्नेह' बताया। महिला ने कहा, "अगर मेरे पिता की उम्र का कोई व्यक्ति मेरे प्रति अपना स्नेह दिखाता है और मेरे गालों को चूमता (Kiss) है तो इसमें समस्या कहां है? लोगों की मानसिकता इतनी गंदी क्यों है? इसमें कुछ भी गलत नहीं है।"


BJP सांसद मुर्मू ने दी सफाई

महिला को किस लेकर विवाद में फंसे सांसद मुर्मू ने कहा कि वह महिला उनके बच्चे की तरह थी। उन्होंने TMC पर गंदी मानसिकता का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, "तस्वीर तृणमूल के किसी व्यक्ति ने पोस्ट की थी और इसे थोड़ा संपादित किया गया है। यह उनकी गंदी मानसिकता का प्रतिबिंब है। जिस लड़की को चूमा जा रहा है वह हमारे परिवार की बच्ची है। वह हमारे एक कार्यकर्ता की बेटी है।" बेटी बेंगलुरु में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। हम अपने बच्चों के साथ भी ऐसा ही करते हैं। उसके माता-पिता दोनों उसके बगल में खड़े थे। मैं आज भी उस क्षेत्र में प्रचार कर रहा हूं। किसी ने इसे बुरा नहीं माना। तृणमूल वोट के लिए संघर्ष कर रही है।

पश्चिम बंगाल में 7 चरणों में होंगे मदतान

बता दें कि देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होने हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की 42 सीटों पर 19 अप्रैल से 1 जून तक सभी 7 चरणों में मतदान होगा। देशभर में लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में असली मुकाबला सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन और विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के बीच है। 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)