बिहार Featured

महिला ने एक के बाद एक 5 बच्चियों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान, इलाके में बना चर्चा का विषय

kisanganj-news

किशनगंज: जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया है। इसके बाद लोग हैरान हैं और यह घटना सभी के लिए कौतुहल का विषय बनी हुई है। कोई इसे भगवान का चमत्कार मान रहा है तो कोई इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण जानने की कोशिश कर रहा है।

डॉक्टर भी हैरान

आमतौर पर एक महिला एक ही बच्चे को जन्म देती है। हालाँकि, गर्भधारण के समय में बदलाव होने पर जुड़वाँ बच्चे भी पैदा होते हैं, लेकिन एक साथ पाँच बच्चियों  का जन्म बहुत ही दुर्लभ घटना है। कई बार एक साथ दो या तीन बच्चों को जन्म देने के मामले सामने आते हैं, लेकिन किशनगंज की इस महिला ने एक साथ पांच बच्चियों को जन्म देकर सभी को चौंका दिया। मामला किसी चमत्कार से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें-Lok Sabha Elections 2024: अररिया में थमा चुनाव प्रचार, 7 मई को मतदान

खबर इलाके में बनी चर्चा का विषय

महिला जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के कनकपुर पंचायत अंतर्गत जलमिलिक गांव की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार, ताहेरा बेगम को प्रसव पीड़ा होने पर पास के इस्लामपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां महिला ने एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया। एक के बाद एक बच्चियों को जन्म लेता देख डॉक्टर और स्टाफ भी हैरान रह गए। पांच बच्चों को जन्म देने की खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक पांचों बच्चियां और उनकी मां बिल्कुल स्वस्थ हैं। बच्ची के जन्म के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)