Featured मनोरंजन

Bipasha Basu Love Affair: करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाने से पहले इन बॉलीवुड हैंडसम हंक के साथ इश्क फरमा चुकी हैं बिपाशा

Bipasha Basu Love Affair: बॉलीवुड की हॉट और खूबसूरत अभिनेत्री बिपाशा बसु का आज जन्मदिन हैं। आज उन्होंने अपनी जिंदगी के 45 साल पूरे कर लिए है। बिपाशा बसु का जन्म दिल्ली में हुआ था लेकिन उनका पालन पोषण कोलकाता में हुआ है। बिपाशा बसु बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपनी प्रोफेश्नल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। आज हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी रचाने से पहले बिपाशा बसु कई बॉलीवुड कलाकारों को डेट कर रही हैं। मिलिंद सोमन बिपाशा बसु ने अपने करियर के शुरूआती दौर में मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन को डेट किया था। उस वक्त दोनों ही मॉडलिंग की दुनिया में काम कर रहे थे, हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और ब्रेकअप हो गया। डिनो मोरिया मिलिंद सोमन के साथ ब्रेकअप करने के बाद अभिनेत्री बिपाशा बसु ने डिनो मोरिया के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों ने एक साथ फिल्म राज में काम किया था ये साल 2002 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दोनों की ये सुपरहिट फिल्म थी, इसके बाद ही दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आए थे। लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। जॉन अब्राहम इसके बाद अभिनेत्री ने जॉन अब्राहम को डेट करना शुरू कर दिया। जॉन अब्राहम और बिपाशा का रिश्ता काफी लंबे समय तक चला। इन लव स्टोरी एक समय बॉलीवुड गलियारें में काफी चर्चा में थी। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया लेकिन 9 साल तक एक दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद ब्रेकअप हो गया। ऐसा कहा जाता था कि ​अभिनेत्री जॉन से शादी करना चाहती थी लेकिन जॉन ऐसा नहीं चाहते थे। दूसरी तरफ इसकी वजह जॉन की पत्नी प्रिया रुंचाल को भी माना जाता है। बिपाशा से ब्रेकअप के बाद जॉन ने प्रिया रुंचाल से शादी कर ली। ये भी पढ़ें: Deepika Padukone Upcoming movies: इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगी दीपिका राणा दग्गुबाती इसके बाद बिपाशा का नाम अभिनेता राणा दग्गुबाती से जुड़ने लगा। उनके साथ अभिनेत्री ने दम मारो दम में काम किया था। इस फिल्म में काम करने के बाद ही दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी थी। हरमन बावेजा इसके बाद बिपाशा का नाम बॉलीवुड अभिनेता हरमन बावेजा के साथ जुड़ा था, लेकिन बाद में उनका किसी कारण ब्रेकअप हो गया। दोनों का ​अफेयर ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। हालांकि इनके अफेयर की खबरें कितनी सच थी इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। करण सिंह ग्रोवर इसके बाद बिपाशा बसु ने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ रिश्ते में आई। दोनों ने एक साथ फिल्म अलोन में काम किया था। इस फिल्म में काम करने के साथ ही दोनों एक दूसरे के करीब आए। बता दें कि टीवी और बॉलीवुड स्टार करण सिंह ग्रोवर का बिपाशा से रिश्ते में आने से पहले ही दो तलाक हो चुका था।बिपाशा को कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 2016 में एक दूसरे से शादी कर ली। इसके बाद साल 2022 में उनकी बेटी देवी का जन्म हुआ। आज दोनों ही अपनी शादी शुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)