Featured मनोरंजन

Deepika Padukone Upcoming movies: इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगी दीपिका

Deepika Padukone Upcoming movies: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री हैं। दीपिका पादुकोण आज अपना जन्मदिन मना रही हैं उन्होंने आज अपनी जिदंगी के 38 साल पूरे कर लिए है। दीपिका पादुकोण ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत साल 2008 में फिल्म ओम शांति ओम से की थी। ​इस फिल्म में दीपिका के साथ शाहरूख खान लीड रोल में नजर आए थे। ये फिल्म सुपरहिट रही और रातों रात वो बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गई। इसके बाद से दीपिका पादुकोण ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2008 से लेकर अब तक दीपिका ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और आने वाले दिनों में भी वो कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है। आज हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर बताने जा रहे हैं उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में — फाइटर दीपिका पादुकोण की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म फाइटर है, जिसमें उनके साथ अभिनेता ऋतिक रोशन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ये पहली बार होगा जब दोनों एक दूसरे के साथ किसी फिल्म में काम कर रहे हैं। ये एक एक्शन से भरपूर फिल्म होगी, ये इसी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है जिसका बजट 250 करोड़ बताया जा रहा है। सिंघम अगेन फाइटर के बाद दीपिका पादुकोण सिंघम अगेन में नजर आने वाली है। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म में कई कलाकार नजर आने वाले हैं जिसमे अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी होंगे। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। इस फिल्म का बजट 200 करोड़ बताया जा रहा है जो इसी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये भी पढ़ें: Happy New Year 2024: नए साल के जश्न में डूबा Bollywood, फैंस को सोशल मीडिया के जरिये दी बधाई कल्कि 2898 एडी सिंघम अगेन के बाद अभिनेत्री कल्कि 2898 एडी में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ प्रभास भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का बजट 600 करोड़ रूपए का बताया जा रहा है और ये इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। लेकिन अब तक मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। ​ब्रह्मास्त्र 2 दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 होने वाली है ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है। जिसमें उनके अलावा शाहरूख खान भी नजर आने वाले है। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले सालों में रिलीज होगी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)