भगवान बिरसा मुंडा की जयंती समारोह में भाग लेंगी राष्ट्रपति, उलीहातु में चल रहीं तैयारियां

0
50

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती समारोह में हिस्सा लेने के लिए झारखंड आ रही हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद उनका यह पहला झारखंड दौरा है। राष्ट्रपति उलिहातु (खूंटी) भी जायेंगी। उलीहातु में राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है। साफ-सफाई के साथ साथ रंग रोगन का काम किया जा रहा है। उलीहातु में भगवान बिरसा ओड़ा परिसर में पेंटिंग के माध्यम से भगवान बिरसा की जीवनी को दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें..संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस को दी सलाह, उद्योग-धंधों को लेकर…

राष्ट्रपति का चौपर जिस हेलीपैड पर लैंड करेगा, उस स्थल को गोबर से लीपा जा रहा है। पहली बार हेलीपैड को गोबर से लीपा जा रहा है ताकि धूल न उड़े और पर्यावरण भी संरक्षित रहे। नवनिर्मित अस्थायी हेलीपैड पर कई महिलाएं इन दिनों गोबर से लिपाई पुताई के काम में जुटी हैं। गोबर से लिपाई करने से हेलीकॉप्टर के उतरने और उड़ान भरते वक्त धूल का गुबार नहीं उठेगा और वायु प्रदूषण रहित हेलिपैड बनेगा।

भगवान बिरसा मुंडा से जुड़े स्थलों को लेकर आकर्षक लाइट लगायी जा रही है। यहां साज सज्जा के कार्य में कई मजदूर लगाए गए हैं। बिरसा ओड़ा सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। बिरसा ओड़ा परिसर की चहारदीवारी पर सोहराई पेंटिंग के माध्यम से जनजातीय परंपरा को जीवंत बनाने की कोशिश की गई है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…